Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

‘बिग बॉस 17’ की शुरू हुई तैयारी, Khatron Ke Khiladi 13 का ये एक्टर होगा शामिल, जाने कंटेस्टेंट के नाम

31

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ खत्म होते ही ‘बिग बॉस 17’ की तैयारी शुरू हो गई है। शो की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि हर साल एक सीजन शुरू होते ही अगले सीजन के चर्चे शुरू हो जाते हैं। शो की पॉपुलैरिटी के कई कारण हैं, जिनमें से एक सलमान खान भी है। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 एक अच्छे पैमाने पर लोगों का प्यार पा कर खत्म हुआ है। इस साल ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की पॉपुलैरिटी का खास कारण शो में आए कंटेस्टेंट थे। बता दें की इस बार शो में इन्फ्लुएंसर और youtubers शामिल हुए थे, जिसके कारण शो को और ज्यादा प्यार मिला था।

इसी के साथ अब बिग बॉस के मेकर्स ने सीजन 17 की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं।यह कंट्रोवर्शियल एक्टर होगा शामिल

इस समय टीवी पर ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ लोगों का काफी अच्छा एंटरटेनमेंट कर रहा है। खतरों के खिलाडी 13 में कई एक्टर-एक्ट्रेस शामिल हुए हैं, जिनमें से एक शिजान खान हैं। शिजान खान हाल ही में तुनिषा शर्मा केस के कारण चर्चा में बने हुए थे। इसके अलावा शिजान ‘अली बाबा’ शो से निकाले जाने और कई अन्य कारणों से कंट्रोवर्सी में बने रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के मेकर्स ने शिजान खान को ‘बिग बॉस 17’ के लिए अप्रोच किया है। अगर एक्टर इस अप्रोच को मानते हैं, तो दर्शक शिजान को बिग बॉस के घर में देख सकते हैं।

इन्फ्लुएन्सर्स भी बनेंगे शो का हिस्सा

बिग बॉस ओटीटी 2 की सक्सेस और रिकॉर्ड तोड़ व्यूएर्शिप का प्रमुख कारण शो में आए इन्फ्लुएंसर थे। यहां तक की शो का विनर भी youtuber इल्विश यादव रहा है। जिस वजह से माना जा रहा है कि इस बार मेकर्स बिग बॉस 17 के लिए कई फेमस youtubers को शो में शामिल कर सकते हैं। वहीं, सौरव जोशी, अनुराग डोभाल और हर्ष बेनीवाल के शो में शामिल होने की खबरें भी आ रही हैं।

देखिए बिग बाॅस 17 कंटेस्टेंट्स लिस्ट

अभी तक शो में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। इनमें सुमेध मुदगलकर, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, संगीता घोष, ट्विंकल अरोरा, समर्थ जुरेल, ईशा मालवीय, एलिश कौशिक और कंवर ढिल्लों के नाम शामिल हैं। यहां तक की अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के नाम भी बिग बॉस 17 के लिए सामने आ रहे हैं। मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के बाद बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट के सभी नाम सामने आ जाएंगे।

इन सेलेब्स ने ठुकराया शो

कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया था, पर उन्होंने अपना नाम वापिस ले लिया। वहीं, बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें बिग बाॅस 17 ऑफर हुआ है, लेकिन वे बिग बाॅस के घर में जाएंगी या नहीं इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। इसी बीच राधाकृष्ण फेम एक्ट्रेस मल्लिका सिंह को भी शो के मेकर्स ने अप्रोच किया था, पर उन्होंने शो में शामिल होने से नकार दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.