Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खंडवा: मुनि श्री विशोधसागर जी का संदेश— 'आचरण ही पूजनीय है, सुविधाओं के पीछे भागकर संस्कार न भूलें' "आंख के बदले आंख दुनिया को अंधा बना देगी..." ईरान के हालात पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, युद्ध के ... खामेनेई की हत्या पर जमात-ए-इस्लामी हिंद का बड़ा बयान: सैयद सदातुल्लाह हुसैनी ने बताया वैश्विक नियमों... "मोदी जी मुझसे इतनी नफरत क्यों?" जंतर-मंतर पर छलका केजरीवाल का दर्द, बोले- मैंने तो कुछ नहीं बिगाड़ा पुणे के 84 छात्रों की सांसें अटकीं! दुबई में फंसे, ईरान के हवाई हमलों से मची अफरा-तफरी, दहशत का माहौ... कल से चमकेगी बेटियों की किस्मत! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 'लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, मि... शर्मनाक! देश का मान बढ़ाने वाली ऋचा घोष की नागरिकता पर सवाल? बंगाल SIR लिस्ट में नाम देख भड़के लोग बंगाल में सियासी घमासान! TMC पंचायत सदस्य का नाम वोटर लिस्ट से गायब, 'बांग्लादेशी' होने के आरोप पर म... मुरादाबाद असद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! प्रॉपर्टी और रंगदारी के चक्कर में हुई हत्या, पुलिस ने 2 ... लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात! वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिली युवक की लाश, मंजर दे...

‘गदर 2’ ने ‘पठान’ और ‘बाहुबली 2’ को भी छोड़ा पीछे, बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

29

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। रिलीज के इतने दिनों बाद भी ‘गदर 2’ का कलेक्शन कम नहीं हो रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपकमिंग मूवीज के लिए ‘गदर 2’ खतरा बनी हुई है। शनिवार के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। रविवार को इस फिल्म का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक ही रहा है। फिल्म ने सिंगल डे पर ताबड़तोड़ कमाई की है। भारत समेत दुनियाभर में अब तक फिल्म का कलेक्शन हैरान कर देने वाला है।

500 करोड़ का आंकड़ा किया पार

बता दें कि 22 सालों के बाद गदर फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर’ के बाद इस साल 11 अगस्त को ‘गदर 2’ रिलीज हुई है। रिलीज के दिन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है। 24 दिनों में ही गदर 2 ने शाहरुख खान की पठान की कमाई का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सैनलिक की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल की इस फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 8.67 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से ‘गदर 2’ ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए टोटल कलेक्शन 502.4 करोड़ हो गया है।

अब भी बरकरार है गदर 2 का क्रेज

शाहरुख खान की ‘पठान’ फिल्म ने 28 दिनों में 500 करोड़ की कमाई की थी। अब भी सिनेमाघरों में गदर 2 का क्रेज बरकरार है। ‘पठान’ को पीछे छोड़ने के साथ-साथ ‘गदर 2’ ने एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली 2’ को भी पीछे छोड़ा है। बाहुबली 2 ने 34 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। जल्द ही सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म को रिलीज हुए एक महीना होने वाला है। वहीं, 7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान फिल्म भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि ‘जवान’ की रिलीज का असर ‘गदर 2’ की कमाई पर कितना पड़ता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.