Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

बेटी सुहाना संग शाहरुख खान ने किए वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन, नयनतारा भी आईं नजर

39

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी खास है। इस साल शाहरुख की बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। वहीं, उनकी बेटी सुहाना के लिए भी खास होने वाला है, क्योंकि जोया अख्तर के निर्देशन में बनी नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द आर्चीज’ में सुहाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज के साथ सुहाना अपना इंडस्ट्री डेब्यू करने जा रही हैं। शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज के पहले शाहरुख अपनी बेटी के साथ हाल ही में तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों के साथ ‘जवान’ को स्टार नयनतारा भी नजर आईं।

श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे शाहरुख

इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि शाहरुख की जवान फिल्म के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट शाहरुख खान, सुहाना खान और नयनतारा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों स्टार सुबह-सुबह श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान शाहरुख सफेद कुर्ते-पायजामे में दिखाई दिए। वहीं नयनतारा और सुहाना ने सलवार सूट पहन रखा था। दोनों का सिंपल लुक काफी खूबसूरत लग रहा था।

सिंपल लुक में नजर आईं सुहाना और नयनतारा

बता दे कि श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने से पहले शाहरुख जम्मू में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने भी पहुंचे थे। जवान फिल्म में शाहरुख के डबल रोल दिखाई देने वाले हैं। रिलीज किए गए पोस्टर्स और ट्रेलर में एक्टर के अलग-अलग शेड्स देखने को मिल रहे हैं। ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। ‘जवान’ फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। ‘जवान’ फिल्म ने नयनतारा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी कैमियो रोल देखने को मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.