Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

उदयनिधि स्टालिन बोले- सनातन धर्म पर जो कहा, वहीं बार-बार दोहराऊंगा

44

नई दिल्ली। सनातन धर्म को लेकर दिए बयान पर विवादों मे घिरे तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन का एक और बयान सामने आया है, जिसमें वो खुद को अपनी बात पर अड़‍िग बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने एक समारोह में सनातन धर्म बारे में बयान दिया था। मैंने उस समय कहा, वही बात बार-बार दोहराऊंगा। मैंने सभी धर्मों को शामिल किया था, केवल हिंदुओं को नहीं। उदयनिधि ने कहा मैंने जातिवाद की निंदा करते हुए वो वह बात बोली।

उदयनिधि के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह सोच उनके खून में है। देश की जनता अब इनको दिखा देगी कि क्या मिटाया जाएगा। जनता वंशवादी राजनीति को मिटा देगी।

हिंदू धर्म को अपमानित करने की प्रतियोगिता शुरू हो गई है

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत देश की मूल आस्था, सभ्यता, सनातन धर्म को अपमानित करने की प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उदयनिधि के बयान पर उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले ये घटना हुई है। यह बयान अनायास या अचानक नहीं आया। एक सेमिनार के अंदर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि ने ऐसा बोला है। इससे पहले विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक हुई थी, इसमें वो अपना नेता तो तय नहीं कर पाए, लेकिन सनातन धर्म को नीचा दिखाने के लिए नीति जरूर तय कर ली है मुंबई में क्या सनातन धर्म के खिलाफ बोलना तय किया था

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उदयनिधि के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग लगातार सनातन धर्म के बारे बयान देते हुए जहर उगल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या काग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मुंबई में हुई विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक में यही बात तय की थी कि सनातन धर्म के खिलाफ बोलेंगे। उन्होंने सनातन धर्म को खत्म करने का एजेंडा तैयार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.