Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...

भोपाल में बोले सुरजेवाला: BJP ने 18 साल में 4 लाख 22 हजार करोड़ का कर्ज लिया, इसे इनके बाप चुकाएंगे या दादा, कमलनाथ बोले- जल्द बनेगी हमारी सरकार

59

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा सरकार पर बरसते हुए सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को नींद कैसे आ जाती है। इस सरकार ने प्रदेश को 18 सालों में 4 लाख 22 हजार करोड़ के कर्ज में डाल दिया। इसको बीजेपी वालों को बाप चुकाएंगे या उनके दादा। आपको बता दें की सुरजेवाला रवींद्र भवन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन में संबोधन दे रहे थे।

CM शिवराज सैलरी भी कर्ज लेकर देते हैं- सुरजेवाला
भोपाल में शिवराज सरकार पर बरसते हुए सुरजेवाला ने कहा कि गांवों में कहा जाता है कि कर्ज लेकर जो वापस न दे उसे गांव से निष्कासित कर देते हैं। CM शिवराज तो सैलरी भी कर्ज लेकर ही दे रहे हैं। इन्हें जल्दी निकालो वरना यह पूरे प्रदेश को बेच देंगे। सुरजेवाला ने कहा कि मध्यप्रदेश के साढ़े आठ करोड़ लोगों ने कांग्रेस पार्टी को मैंडेट दिया। लेकिन शिवराज ने कुछ विरोधियों से मिलकर अपनी सरकार बना ली। ऐसी सरकार की विदाई का समय आ गया है।

BJP के राज में फेल है कानून व्यवस्था- सुरजेवाला
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा कि 18 सालों में प्रदेश के 30 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। 38 हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ। गृहमंत्री नरोत्तम के जिले में ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म हुआ। अगर प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनी, तो अलग अदालत बनेगी, जो महिला अपराधों के मामले में कड़ा दंड देगी। हर थाने के अंदर महिला अत्याचार के खिलाफ एक विशेष सेल बनेगी। अगर किसी ने बहन बेटी की तरफ आंख उठाकर देखा तो 12 घंटे में वह गिरफ्तार होगा।

क्या कहा कमलनाथ ने?
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि हमारा मुकाबला बीजेपी ने नहीं उनके संगठन से है। तीन-चार महीने में पूरी निष्ठा से काम किया तो कमलनाथ के कारण नहीं आपके कारण कांग्रेस की सरकार बनेगी। हम भूल जाते हैं कि, हम कांग्रेस के हैं। हमें वह व्यक्ति ढूंढना है जो हमारे नजदीक नहीं है लेकिन जनता के नजदीक है। आप सब लोगों को वोटर लिस्ट पर पूरा ध्यान देना है। इन्होंने वोटर लिस्ट की राजनीति की है। कई लोगों के नाम काट दिए। 10 दिन के लिए सब छोड़ दीजिए। आप केवल वोटर लिस्ट पर ध्यान दीजिए। कौन से नाम गलत जुड़े हैं। प्रशासन भी समझ गया है कि क्या होने वाला है। आज बीजेपी के पास केवल पुलिस पैसा और प्रशासन है। पुलिस समझ गई है कि कमलनाथ 2018 के नहीं 2023 के मॉडल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.