Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा... Cyclone Arnab Impact: एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद ट्रैफिक जाम और जलभराव से लोग परेशा... Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की...

पिता का फर्जी बयान चलने पर भड़के Rohan Gavaskar, टि्वट कर सुना दी खरी-खरी

47

सोशल साइट्स हर किसी को अपनी बात रखने का हक देती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इसका गलत ढंग से इस्तेमाल करते हैं। एक ऐसे ही व्यक्ति को पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर (Rohan Gavaskar) ने फटकार लगाई है। दरअसल, टि्वटर पर हसन के नाम से एक अकाऊंट पर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का कोट करते एक बयान डाला गया था, जिसमें गावस्कर ने बीसीसीआई (BCCI) के खिलाफ बोला है। इसे देखकर गावस्कर के बेटे रोहन ने सोशल मीडिया का रुख किया। उन्होंने साफ तौर पर लिखा कि उनके पिता ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

हसन नाम के टि्वटर अकाऊंट पर पोस्ट में लिखा है- क्रिकेट के इस खूबसूरत खेल का राजनीतिकरण करना, इसे बर्बाद करना और मूल रूप से इसका अपहरण करना हमारे लिए भारतीयों के लिए बेहद शर्म की बात होनी चाहिए। बीसीसीआई ने भारत को निराश किया है और आज रात के नतीजे इसका सबूत हैं।

इस पर सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर ने सोशल मीडिया का रुख किया। उन्होंने लिखा- यह मेरे पिता के हवाले से पूरी तरह से मनगढ़ंत बयान है। उन्होंने यह बयान नहीं दिया है और कोई सिर्फ शरारत पैदा करने की कोशिश कर रहा है।’ यह बिल्कुल हास्यास्पद है कि लोग अधिक जुड़ाव पाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करेंगे। कृपया रीट्वीट करें ताकि सच्चाई सामने आ सके।रोहन ने एक और ट्विट में लिखा- उनका इंडिया टुडे के साथ अनुबंध है इसलिए वह एनडीटीवी से बात नहीं करते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.