Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

टीकमगढ़ में किसान पत्नी व पांच साल के बच्चे के साथ फांसी पर झूला

46
 टीकमगढ़. नईदुनिया प्रतिनिधि। निवाड़ी जिले में एक किसान दंपती ने अपने 5 वर्षीय मासूम बालक के साथ फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी है। बच्चे के गले में फंदा लगा हुआ और दंपती फंदे पर लटका हुआ देखकर स्वजन हैरान हो गए और तत्काल ही उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शुरूआती जांच के दौरान लोगों ने कहा कि किसान कर्ज के तले दबा हुआ था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।

बताया गया कि पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के केशरीगंज गांव में रहने वाला चौकी आंनद उर्फ चौकी पुत्र प्रभु केवट उम्र 35 वर्ष का परिवार खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था, जिसकी पत्नी राखी पत्नी चौकी केवट भी खेती के कार्य में हाथ बटाती थी। लेकिन शनिवार की रात चौकी केवट अपनी पत्नी राखी केवट के साथ फांसी के फंदे पर झूल गया। इसके पहले 5 वर्षीय पुत्र मनीष केवट को फंदे पर लटकाया गया, जिसका शव अलग मिला है। जबकि दंपती के शव एक ही फंदे पर झूलते हुए मिले। रविवार की सुबह जानकारी लगने पर पुलिस ने तत्काल ही एफएसएल की टीम को बुलाया और पंचनामा बनाते हुए शवों को फंदे से नीचे उतारा गया और पीएम के लिए भिजवाया जा रहा है। जबकि पूरे मामले में बारीकी से जांच शुरू हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.