Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में, इस साल भी खाली रह सकती हैं चार लाख सीटें

46

 

भोपाल, प्रदेशभर के कालेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। उच्च शिक्षा विभाग ने फिलहाल छठवें चरण की कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) शुरू की है, जिसके तहत अब तक यूजी के लिए कुल 18,627 पंजीयन हुए हैं। वहीं 15,654 ने दस्तावेजों का सत्यापन भी कराया है। इसके अलावा पीजी के लिए इसी चरण के सीएलसी में अब तक कुल 6,240 पंजीयन और 4,721 ने सत्यापन कराया है। यूजी और पीजी के लिए अपग्रेडेशन से खाली सीटों पर आवंटित कालेज में छह से 12 सितंबर तक आनलाइन फीस जमा करना होगी।

पांचवें चरण तक 5.39 लाख प्रवेश

बता दें, कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के 1367 सरकारी व निजी कालेजों की 9.89 सीटों में से पांचवें चरण की कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) तक यूजी व पीजी में 5.39 लाख प्रवेश हुए हैं। अभी भी करीब सवा चार लाख सीटें खाली हैं। ऐसे में इस साल भी करीब चार लाख सीटें खाली रहने की संभावना है। वहीं 30 नए कालेज जुड़ने से सीटों की संख्या भी 80 हजार बढ़ गई है। अब अंतिम चरण में खाली सीटें भरने की उम्मीद है। छठवें सीएलसी राउंड के तहत दस्तावेजों का सत्यापन सोमवार तक किया जाएगा।

बीएड, एमएड के लिए पंजीयन का कल अंतिम दिन

एनसीटीई के तहत बीएड, एमएड, बीपीएड, बीएबीएएड सहित सभी कोर्सेस में प्रवेश के लिए चौथे राउंड में आवेदक सोमवार तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। साथ ही इसी तारीख तक शिक्षण संस्थान का चयन भी कर सकेंगे। इस चरण के लिए आनलाइन सत्यापन छह सितंबर तक होगा, जबकि दस्तावेजों में त्रुटि सुधार एवं सत्यापन पास के सरकारी कालेज के एनसीटीई हेल्प सेंटर में उपस्थित होकर छह सितंबर तक करा सकेंगे। चौथे राउंड में बीएड के लिए अब तक 285 नए पंजीयन एवं कुल 4250 आवेदकों ने कालेज का विकल्प दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.