Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

मध्‍य प्रदेश के शुजालपुर का लाल लेह लद्दाख में हुआ बलिदान ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

25
शाजापुर। भारतीय सेना में पदस्थ जिले के शुजालपुर निवासी सैनिक दीपक चौधरी गुरुवार को लेह लद्दाख में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से बलिदान हो गए। उनकी पार्थिव देह शुक्रवार शाम भोपाल पहुंची। अंतिम संस्कार शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ शुजालपुर मंडी स्थित शांतिवन में किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक दीपक का बचपन से भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का सपना था। लेह लद्दाख में कम तापमान के चलते गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सैनिक अस्पताल में भर्ती किया गया था, किंतु उनकी जान नही बचाई जा सकी। इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर वह शुजालपुर में ही थे।

इसी वर्ष नवंबर माह में उनकी सेना में सेवा पूरी होने वाली थी। सेवा पूरी होने के बाद परिवार के साथ समय बिताने के साथ ही उन्होंने और भी कई सपने संजो रखे थे। बलिदानी दीपक चौधरी की क्रमश: आठ और चार वर्षीय दो बेटियां हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी परिवार के मुखिया का फर्ज निभाते हुए दीपक के पिता तेज प्रकाश चौधरी सबको ढांढस बंधाते दिखे।

अत्यंत दुःख का विषय है कि भारतीय सेना में कार्यरत, शुजालपुर के निवासी, हमारे वीर जवान दीपक चौधरी लेह-लद्दाख में शहीद हो गए हैं।

उनका अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ शुजालपुर में संपन्न हुआ है।

मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं, उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि… pic.twitter.com/bJ9EcuH7Gv

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 2, 2023

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.