Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा... टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया वीडियो शेयर ... केन्या में अंधविश्वास का खौफनाक अंत— 191 लोगों की भूख से हत्या करने वाले पास्टर पॉल मैकेंजी को 200 स... अमेजन सेल में सस्ता हुआ Samsung का प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत और फीचर्स प्रकाश और उत्साह के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर मनाई जाने वाली छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का ...

10वीं के छात्र का अपहरण कर अड़ीबाजी, मारपीट कर मुर्गा बनाया, वीडियो भी बनाया

62

भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में दो बदमाशों ने 10वीं के छात्र से शराब के लिए रुपयों की मांग की। मना करने उसे कार से अगवा कर ले गए। मारपीट कर उसे मुर्गा बनने के लिए मजबूर किया। उसका वीडियो बनाने के बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी कर दिया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घर के बाहर से जबरन कार में बिठाया

अयोध्या नगर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर 10वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके माता-पिता की मौत हो जाने के कारण वह दादी के साथ रहता है। 23 अगस्त की रात को वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी मोहल्ले में रहने वाला बदमाश अरुण भरदेले अपने साथी अमन कोरी के साथ वहां आया। उसने शराब पीने के लिए किशोर से रुपये मांगे। मना करने पर दोनों उसे जबरन अपने साथ कार में साथ ले गए।

पीटा और मुर्गा बनाया

दोनों ने रास्ते में उससे मारपीट की और उसे मिनाल इलाके में ले गए। वहां प्लास्टिक के पाइप से मारपीट करते हुए दोनों ने किशोर का मुर्गा बनने के लिए मजबूर किया। उसके मुर्गा बनने का उन्होंने वीडियो भी बना लिया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर के पास छोड़कर चले गए थे।

वीडियो वायरल होने पर हुआ खुलासा

घटना के समय किशोर की दादी अस्पताल में भर्ती थी। इसके अलावा वह बुरी तरह डर गया था। इस वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को किशोर ने स्वजन को अपहरण, अड़ीबाजी के बारे में बताया। आरोपित अरुण के खिलाफ 10 से अधिक केस दर्ज हैं। वहीं अमन टैक्सी चलाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.