Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...

ईरान में केसर की बिकवाली का दबाव, भाव में गिरावट

100

इंदौर। केसर के प्रमुख उत्पादक ईरान में नई केसर की आवक अक्टूबर के आसपास शुरू हो जाएगी। कई बड़े स्टाकिस्टों और व्यापारियों के पास पुरानी केसर का स्टाक अच्छा बताया जा रहा है और नई फसल भी जोरदार आने की उम्मीद है। इसके चलते ईरान में कई स्टाकिस्टों द्वारा केसर के दाम घटाकर बिकवाली किए जाने से वहां केसर के दाम घटकर नीचे में 90 और ऊपर में 120 रुपये प्रति ग्राम पर आ गए है।

इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला है, क्योंकि ईरान से भारतीय बाजारों में 60-70 फीसद तक केसर आती है। यही वजह है कि भारतीय बाजारों में भी कई ब्रांड् कंपनियों ने केसर के दाम घटा दिए हैं। इंदौर में केसर 10 रुपये घटकर ब्रांडेड 130-160 रुपये प्रति ग्राम रह गए। ईरान में अक्टूबर में आने वाली केसर की फसल अनुमान से बेहतर उतरी तो वर्तमान दामों में कीमतें और टूट सकती है। हालांकि, आगे त्योहारों का सीजन होने से केसर की मांग भी जोरदार रहने की संभावना है।

शकर में लोकल मांग अच्छी रहने और मिलों द्वारा सितंबर महीने के बिक्री टेंडर ऊंचे दामों पर ही जारी किए जाने से शकर के दामों में स्थिरता रही। शकर नीचे में 3890 तथा ऊपर में 3920 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई। शकर में ऊंचे दामों पर ग्राहकी का सपोर्ट कुछ कमजोर मिल रहा है। शकर की आवक पांच गाड़ी की रही। नारियल, खोपरा गोला और बूरा में कारोबार सुस्त देखा गया, जिससे इनका दामों में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।

शकर-गुड़ के दाम – शकर एस 3890 से 3920, शकर एम सुपर 3950 से 4000, गुड़ भेली 4000-4100, कटोरा 4300-4400, लड्डू 4500-4600, गिलास एक किलो 4600-4800, आर्गेनिक 6500 रुपये।

फलाहारी के दाम – सिंघाड़ा बड़ा 120 से 125, छोटा 115, साबूदाना चालू 6500 से 6600, मीडियम 6700 से 6800, बेस्ट 7400 से 7700 साबूदाना सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 8820,सच्चामोती एगमार्क (500 ग्राम) 8880, सच्चामोती (लूज) 8380 रुपये। सच्चासाबू एगमार्क (1 किलो) 8820, सच्चासाबू (500 ग्राम) 8880 रुपये क्विंटल के भाव रहे व कुकरीजाकी लिटिल मोरधन 11540 रुपये। रायलरतन (1 किलो) 8350, आधा किलो पैकिंग में 8410, रायल सच्चामोती लूज 7950, सच्चामोती मोरधन 10500 रुपये। वरलक्ष्मी साबूदाना लूज 8000 और एक किलो 8200 रुपये। खोपरा गोला बक्सा 115-130 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2175-3450 रुपये प्रति (15 किलो)।

पूजन सामग्री के दाम – नारियल 100 भरती 1550-1600, 120 भरती 1600-1650, 160 भरती 1750-1800, 200 भरती 1850-1900, 250 भरती 1950-2000रु. प्रति बोरी । देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपये। केसर 130 से 170 रुपये प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।

मसालों के दाम – कालीमिर्च 650 से 660 एटम 670 से 675, मटरदाना 685 से 701, बेस्ट 720 से 725, हल्दी निजामाबाद 150 से 160, हल्दी सांगली 250 से 260, जीरा राजस्थान 650 से 670, ऊंझा 670 से 680, मीडियम 690 से 700, बेस्ट 720 से 730, सौंफ मोटी 305 से 325, मीडियम 345 से 375, बेस्ट 400 से 425, बारीक 340 से 425, लौंग चालू 945 से 970, बेस्ट 990 से 1020, दालचीनी 245 से 260, बेस्ट 265 से 270, जायफल 650 से 700, बेस्ट 750, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 1125 से 1150 मीडियम 1175-1200 बेस्ट 1225 से 1350, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 340-350, ग्रीन 575-625, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 600-650 , नागकेसर 725 से 750, सौंठ 290 से 325, खसखस चालू 667 से 775, बेस्ट 925 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1300, धोली मूसली 2200 से 2350, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1775 से 1850, मीडियम 1925 से 2050, बेस्ट 2125 से 225, एक्सट्रा बेस्ट 2275 से 2450, पानबार 2150 रुपये प्रति किलो।

सूखे मेवों के दाम – काजू डब्ल्यू 240 नंबर 735 से 740, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू डब्ल्यू वन 640 से 660, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 680 से 685, टुकड़ी 625 से 640, बादाम इंडिपेंडेट 575-600 अमेरिकन 650 से 675 नई आस्ट्रेलियन बादाम 700-775, टांच 500 से 555, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 400 से 450, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 150 से 175, बेस्ट 215, चारोली 1370 से 1450, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 925 से 1175, बेस्ट 1350 से 1675, एक्सट्रा बेस्ट 1750, मखाना 565 से 675 बेस्ट 750 से 800, पिस्ता अमरीकन 1650 से 1800, पिशोरी 2200 से 2450, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.