Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हाईकोर्ट ने पूछा, पिछले आर्डर के पालन में क्या कार्यवाही हुई

39

ग्वालियर। हाईकोर्ट में पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की जांच में हुई गड़बड़ी के मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस मामले में तलब किए अधिकारियों में से जो पेश हुए उनकी मौजूदगी में सुनवाई पूरी हुई । हाईकोर्ट ने इस मामले में आगामी दो सप्ताह के भीतर हाईकोर्ट के 14 जुलाई के आदेश के पालन में हुई कार्यवाही का पूरा ब्यौरा मांगा है, जिसे अगली सुनवाई पर पेश करना होगा साथ ही मामले से जुडे कुछ आवश्यक दस्तावेज भी पेश करने होंगे। बता दें कि इस मामले में 14 जुलाई को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने प्रदेश के डीजीपी , चंबल रेंज के आईजी, मुरैना के एसपी, और जब्ती अधिकारी को 26 जुलाई की सुनवाई के लिए तलब किया था , जहां आ कर उन पुलिस अधिकारियों को यह बताना था कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश होने के बाद भी मामले की जांच में लापरवाही क्यों बरती जा रही है। लेकिन किसी कारणवश उस दिन सुनवाई नहीं हुई थी ।

पुलिस ने पैकेट बनाकर जांच के लिए भेजे

दरअसल, नूराबाद पुलिस के एसआइ उपेंद्र पाराशर को सूचना मिली थी कि दो लोग कार से ग्वालियर से मुरैना जा रहे हैं, उनके पास भारी मात्रा में गांजा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर दी। उन्हें एक कार आती दिखाई दी जिसमें आरोपित इश्तखार खान और तनवीर अली बैठे थे। पुलिस को देखकर वह मौके से फरार होने लगे। पुलिस ने उन्हें पकडकर उनके पास से कथित रूप से 54.200 किग्रा गांजे के 57 छोटे बड़े पैकेट बरामद किए। पुलिस ने सभी पैकेटों का माल को मिला कर एक त्रिपाल के नीचे रख दिया। फिर उसमें से 100-100 ग्राम के पैकेट बनाकर जांच के लिए भेज दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.