Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...

12 साल बाद, 118 दिन मेष राशि में गुरु चलेंगे उल्टी चाल, कर्क राशि में शुक्र चलेंगे सीधी चाल

69

ग्वालियर। जातकों का धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ होगा। झुकाव सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, हाउसिंग उद्योग तथा शेयर बाजार में देखने को मिलेंगे। सकारात्मक बदलाव ब्रह्मांड के सबसे बड़े ग्रह देवगुरु बृहस्पति अभी मेष राशि में हैं। गुरु मेष राशि में 4 सितंबर दिन सोमवार शाम 7:39 पर बक्री होने जा रहे हैं। गुरु की यह बक्री चाल 31 सितंबर सुबह 8:09 तक रहेगी। यानी बृहस्पति मेष राशि में 118 दिनों के बाद मार्गी हो सकेंगे। इसके साथ ही धन संपदा, वैभव तथा सुख समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र चंद्रमा की कर्क राशि में 4 सितंबर सोमवार को6.55पर मार्गी गति से संचरण करेंगे। गुरु के बक्री होने से तथा शुक्र के मार्गी होने से देश दुनिया के साथ जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉं सतीश सोनी के अनुसार इस बार देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में 12 साल बाद बक्री हो रहे हैं। जो की मंगल की मूल त्रिकोण राशि है। बृहस्पति मंगल के मित्र हैं। इसलिए इनका बक्री होना अच्छा व प्रभावशाली रहेगा। इस समय में भारत के लोगों का झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ बढ़ेगा। मंत्री और सरकार मे उच्च पदों पर बैठे लोग देश दुनिया की मौजूदा जरूरत पर ध्यान रखते हुए विभिन्न नीतियों में कुछ अहम बदलाव करते नजर आएंगे। तथा गुरु के बक्री काल के दौरान कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, हाउसिंग उद्योग, फर्टिलाइजर इंडस्ट्रीज, बैंकिंग सेक्टर के साथ शेयर बाजार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

राशिगत गुरु का बक्री होना, तथा शुक्र का मार्गी होने का प्रभाव

मेष राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, तुला राशि धनु राशि, कुंभ राशि, मीन राशि के लोगों को आर्थिक और करियर में सफलता चूमेगी कदम, अन्य शेष राशियों के लिए राशि के लिए समय रहेगा।

– मेष राशि के लिए खुशियों का योग लेकर आएगा समय।

– मिथुन राशि वालों को प्रतियोगिता परीक्षा से मिलेगा शुभ समाचार।

– कर्क राशि के लिए पैतृक संपत्ति से मिलेगा लाभ।

– सिंह राशि के लिए आर्थिक लाभ की योग।

– तुला राशि के लिए विदेश यात्रा के उत्तम योग।

– धनु राशि के लिए पारिवारिक वातावरण रहेगा सुखद।

– कुंभ राशि के लिए हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम।

– मीन राशि के लिए अचानक धन लाभ की प्राप्ति।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.