Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

Asia Cup 2023 : भारत के सामने बड़ी चुनौती, पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी चल रहे फॉर्म में

42

एशिया कप 2023 का सबसे बड़ा मैच दर्शकों को 2 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगा। यह हाईवोल्टेज मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इस मैच पर ना सिर्फ दोनों देशों के प्रशंसकों की बल्कि दुनियाभर की नजर रहने वाली है। इसका कारण यह है कि भारत-पाकिस्तान की टीमें एशिया कप और आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट में ही आपस में भिड़ती नजर आती हैं। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध अच्छे ना होने के कारण लंबे समय से कोई द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं हुई। ऐसे में यह मैच बेहद रोमांचक रहने वाला है। भारतीय टीम जीत की दावेदार नजर आती है क्योंकि टीम में शामिल दिग्गज व कई युवा सितारे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। हालांकि, पाकिस्तान को हल्के में लेना गलत होगा। मौजूदा समय पाकिस्तान वनडे रैंकिंग में नंबर वन है। उनके गेंदबाज व बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन दिखा रहे हैं। भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनके फॉर्म में चल रहे खिलाडि़यों पर लगाम कसना होगा। आइए जानें उन 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में जो फिलहाल फॉर्म में चल रहे हैं-

बाबर आजम

भारतीय गेंदबाजों के सामने कप्तान बाबर आजम को रोकने की चुनौती होगी। बाबर ने टूर्नामेंट के पहले मैच में ही नेपाल के खिलाफ शतक लगाकर बता दिया कि आखिर क्यों उनकी टीम वनडे में नंबर-1 पर काबिज है। बाबर ने 131 गेंदों में 151 रनों की पारी खेली, जिसमें 14 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे। भारत को अगर मैच में पकड़ बनानी है तो बाबर को जल्दी समेटना होगा। बाबर आखिरी 10 मैचों में 54.4 की एवरेज से अभी तक 544 रन बना चुके हैं। उन्होंने 91.42 की स्ट्राइक रेट से बनाए जो दर्शाता है कि वह फिलहाल रंग में हैं।

शाहीन अफरीदी

भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से बचकर रहना होगा। शाहीन ने नेपाल के साथ हुए मैच में 2 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं आखिरी 8 मैचों में वह 16 विकेट भी ले चुके हैं। शाहीन कितने खतरनाक साबित हो रहे हैं, इसका अंजादा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मात्र 5.4 की इकोनोमी रेट से ही फिलहाल रन लुटाए हैं। शाहीन अभी तक खेले 40 वनडे मैचों में 78 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान वह 7 बार किसी एक मैच में 4 विकेट चटकाने का काम भी कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 35 रन देकर 6 विकेट लेना रहा। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरूआती ओवरों में शाहीन से आसानी से निपट जाते हैं तो फिर पाकिस्तान के लिए मुश्किल पैदा हो जाएगी, क्योंकि शाहीन ही वो गेंदबाज हैं जो अपनी टीम के लिए पिछले कुछ समय से शुरूआती ओवरों में विकेट दिलाने में सफल होते हुए नजर आए हैं।

फखर जमां

ओपनर फखर जमां भारतीय टीम के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। अगर इतिहास को देखें तो फखर जमां का बल्ला भारतीय टीम के खिलाफ चला है। उन्होंने भारत के खिलाफ खेले 4 वनडे मैचों में अभी तक 51.75 की औसत से 207 रन बना दिए हैं, जिसमें 1 शतक व 1 अर्धशतक भी शामिल रहा। फखर जमां की शतकीय पारी 18 जून 2017 को आई थी, जिसमें भारत को एक बड़ी हार का सामना भी करना पड़ा था। जमां ने भारत के खिलाफ खेले आखिरी मैच में 75 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली थी। अगर फखर जमां को समेटने में भारतीय गेंदबाज सफल होते हैं तो फिर भारत पाकिस्तान पर दवाब बना सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.