Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

बुद्धि को बल देता है बृहस्पति यंत्र, गुरु चांडाल योग भी होता है बेअसर, इन लोगों को लिए फायदेमंद

40

भारतीय ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को बेहद अहम ग्रह माना गया है। गुरु ग्रह को ज्योतिष में शुभ ग्रह माना गया है। यदि किसी जातक की कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है तो बुद्धि को बल मिलता है। यदि आपकी कुंडली में भी गुरु यानी बृहस्पति ग्रह कमजोर है तो बृहस्पति यंत्र के जरिए इसे प्रबल कर सकते हैं। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, बृहस्पति यंत्र जातक के जीवन में अहम बदलाव लेकर आता है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु चांडाल योग असरकारी होता है, उनके लिए बृहस्पति यंत्र काफी फायदेमंद होता है।

बृहस्पति यंत्र ऐसे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, जो बार-बार गलती करते हैं। इस यंत्र के कारण यदि कोई व्यक्ति गलती करता भी है तो उसे संभालने के लिए कई लोग सामने आ जाते हैं। समाज में जातक की इज्जत बरकरार रहती है, क्योंकि उसका गुरु बलवान होता है। जातक में तर्क शक्ति आ जाती है।

इंटरव्यू में मिलती है सफलता

बृहस्पति यंत्र परीक्षार्थियों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके कारण इंटरव्यू में सफलता मिलती है और जल्द नौकरियों के योग बन जाते हैं। जातक प्रतियोगी परीक्षाएं में सफलता प्राप्त करता है। करियर में सफलता पाने के लिए भी बृहस्पति यंत्र काफी मददगार होता है।

गुरु चांडाल योग होता है बेअसर

यदि बृहस्पति यंत्र धारण करते हैं तो जातक की बुद्धि सही दिशा में काम करने लगती है। इस यंत्र के कारण गुरु चांडाल योग भी बेअसर हो जाता है। ज्योतिष में गुरु चांडाल योग को अशुभ माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.