Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छात्र की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या! 5 आरोपी गिरफ्तार, खीरी थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी सस्पेंड

33

 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में छात्र की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस कमिश्नर ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में खीरी थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी पर भी गाज गिरी है। वहीं इस हत्याकांड में शामिल सभी पाचों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हीं पांचों पर वारदात में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार लोगों में 2 नामजद व 3 अन्य आरोपी शामिल हैं। पुलिस पर सोमवार को दोपहर बाद हुई छात्र की हत्या को स्थानीय स्तर पर दबाने की कोशिश का आरोप लगा है। फिलहाल जांच चल रही है।

लाठियों से पीट पीटकर छात्र की बेरहमी से हत्या
आपको बता दें कि जिले के यमुनापार खीरी थाना अंतर्गत परमानंद इंटर कालेज में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र सत्यम की सोमवार को समुदाय विशेष के लोगों ने लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी। खीरी थाने के एसएचओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि स्कूल से छुट्टी के बाद 15 वर्षीय सत्यम अपनी चचेरी बहन के साथ घर वापस आ रहा था और रास्ते में एक समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की जिसका विरोध करने पर सत्यम को उन लोगों ने लाठी डंडों से पीटा। घायल अवस्था में सत्यम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मुकदमा पंजीकृत कर 5 लोगों को हिरासत में लिया गया
हालांकि पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) संतोष कुमार मीना ने कहा कि परमानंद इंटर कालेज में बच्चों के बीच कुछ विवाद हुआ था जिसे अध्यापकों ने शांत करा दिया था। स्कूल छूटने के बाद रास्ते में झगड़ा हुआ जिसमें बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोर के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया एसआरएन
एसएचओ सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो व्यक्तियों- यूसुफ और मोसीन के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। खीरी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया था जिसे पुलिस द्वारा खाली कराया गया। सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐतिहात के तौर पर क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सत्यम के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.