Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे...

सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे झाबुआ के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे, इंजीनियरिंग कालेज का करेंगे लोकार्पण

45

झाबुआ। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान झाबुआ पहुंचे। यहां वे विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही नवनिर्मित डा. एपीजे अब्दुल कलाम यूआईटी इंजीनियरिंग कालेज का वे लोकार्पण करेंगे।

समय से काफी पहले भाजपा की केंद्रीय समिति ने झाबुआ विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। अब आज विधानसभा सम्मेलन आयोजित करते हुए सीधे मैदान में उतरने के तैयारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। हालांकि इस सम्मेलन को डेमेज कंट्रोल करते हुए आंतरिक विरोधियों को संदेश देने की भी रणनीति माना जा रहा है।

साथ ही विपक्षी दलों पर हमला करते हुए क्षेत्र में चुनावी हलचल को बढ़ाने का भी निश्चित तौर पर यह एक बड़ा प्रयास है। प्रत्याशी घोषित होने के महज 8 दिन बाद विधानसभा सम्मेलन आयोजित करने का राजनीतिक अर्थ यह निकाला जा रहा है। झाबुआ उस समय से चर्चाओं में आ गया। जब भाजपा ने सबसे पहले घोषित हुई 39 प्रत्याशियों की सूची में झाबुआ सीट को भी शामिल कर लिया। इससे यह भी साफ हो गया कि झाबुआ को भाजपा ने रेड झोन में लिया है। यहां ज्यादा मेहनत करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया भाग

17 अगस्त को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया। फिर यहां की राजनीतिक स्थितियों पर नजर रखी। 8 दिन बीतने के बाद अब सीधे विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से मैदान में उतरने की भाजपा ने तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री ने पहले उत्कृष्ट खेल मैंदान पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। वे दोपहर में उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैंदान पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.