Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना... एएमयू छात्रसंघ चुनाव में इस बार राजनीतिक दलों के बजाय क्षेत्रीय लॉबियों का दबदबा, अध्यक्ष पद के लिए ... दिल्ली में राजनीतिक प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, कैट ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उठाए गंभीर सवाल

चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे आर प्रग्गनानंदा नंबर तीन खिलाड़ी को दी शिकस्त

49

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्गनानंदा ने चेस वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने रोमांचक सेमीफाइनल में यूएसए के दिग्गज फाबियानो करूआना को मात दी। अब फाइनल में उनका मुकाबला नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से होगा। प्रग्गनानंदा ने सोमवार को फिडे विश्व कप शतरंज टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टाईब्रेक में अमेरिका के फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से हराया। बता दें कि करूआना दुनिया के तीसरे नंबर के चेस खिलाड़ी हैं।

शानदार उपलब्धि

18 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रग्गनानंदा ने प्रज्ञानानंदा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं। इनसे पहले ये कारनामा सिर्फ विश्वनाथन आनंद ने ही किया है। इनकी अब फाइनल में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से टक्कर होगी। भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने भी प्रज्ञानानंदा को जीत दर्ज करने पर बधाई दी है। प्रज्ञानानंदा के फाइनल में पहुंचने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उसका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इतिहास बन रहा है। ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा को फिडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने पर बधाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.