Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

‘जीना इसी का नाम है’, पिता राजीव गांधी को याद कर भावुक हुई प्रियंका, सोनिया गांधी ने भी पति को दी श्रद्धांजलि

48

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को उनके समाधि स्थल वीरभूमि जाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी इन दिनों लेह में हैं और उन्होंने वहां पर अपने पिता राजीव गांधी को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस देश भर में राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मना रहे हैं और उसका कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता आधुनिक भारत के प्रणेता को देशभर में याद कर रहा है। राहुल ने ट्वीट किया ‘‘पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं- हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं।”

वहीं प्रियंका ने कहा , ‘‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार। किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है, जिंदा है हमीं से नाम प्यार का कि मर के भी किसी को याद आएंगे किसी के आंसुओं में मुस्कुराएंगे, कहेगा फूल हर कली से बार-बार जीना इसी का नाम है। ‘ये लाइनें हमेशा आपकी याद दिलाती हैं और आज तक जब भी ये गाना सुनती हूं, मेरी आंखों में आंसू उभर आते हैं।”

खड़गे ने कहा ‘‘आज जब हम सद्भावना दिवस मना रहे हैं, तो उनके विशाल योगदान को याद करना प्रासंगिक है, जिसने भारत को 21वीं सदी में आगे बढ़ाया। उनके कई हस्तक्षेप जैसे कि मतदान की आयु 18 वर्ष तक कम करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कंप्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली एक नई शिक्षा नीति ने देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए। हम राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.