Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

आगर मालवा जिले की दसवीं वर्षगांठ पर समारोह

0 41
आगर मालवा जिले की दसवीं वर्षगांठ समारोहपूर्वक मनाई गई
     आगर- मालवा 16 अगस्त। आगर मालवा जिला स्थापना की दसवीं वर्षगांठ जिला प्रशासन द्वारा समारोह पूर्वक मनाई गई। स्थानीय कंपनी गार्डन आगर में 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
      कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले रुद्राक्ष शर्मा, सचिन शर्मा, पंखुड़ी शर्मा ने बैजनाथ वंदना का गायन किया। इसके पश्चात एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम के दौरान जिले में विगत 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।
       उल्लेखनीय है कि  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 16 अगस्त 2013 को प्रदेश के 51 वें जिले के रूप में आगर-मालवा जिले का गठन किया गया था।  आगर मालवा जिला शाजापुर जिले की आगर, बड़ौद, सुसनेर, नलखेड़ा तहसील को अलग कर बनाया गया था।
     कार्यक्रम में विधायक  विपिन वानखेड़े, जिला अध्यक्ष  चिंतामन राठौर नगर पालिका अध्यक्ष  नीलेश पटेल, हरिनारायण यादव,  अशोक प्रजापत,  मनीष सोलंकी,   रउप मुल्तानी,गौरव जैन,  योगेश योगी,  कैलाश काका,  गोपाल कुंभकार अन्य जनप्रतिनिधि एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर,एसडीएम  सत्येंद्र बेरवा,  संयुक्त कलेक्टर  मिलिंद ढोके, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, सीएमओ पवन फुल फुलफकीर, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक रीना शर्मा ने किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.