Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बारिश थमने से बढ़ी मौसमी बीमारियां तापमान 32 डिग्री के पार

38

 गुना। जिले में पिछले छह दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है। इससे अधिकतम पारे में उछाल आया है, जो शुक्रवार को तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि, बारिश थमने से फिलहाल फसलों पर असर नहीं पड़ा है, लेकिन कृषि विशेषज्ञों बताते हैं कि आगामी तीन-चार दिन भी पानी नहीं गिरता है, तो फूल कमजोर पड़ने की संभावना बन सकती है।

भू-अभिलेख के आंकड़ों पर गौर करें, तो रविवार से लेकर शुक्रवार तक जिले में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है। जिले में छह दिन पहले 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसके बाद वर्षा का सिलसिला थमा हुआ है। यदि औसत वर्षा के आंकड़े की बात करें, तो वह भी आगे नहीं बढ़ सका है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1053.5 मिमी है, जिसमें से 45 फीसदी ही पानी बरसा है।

शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि छह दिन पहले अधिकतम पारा 29.4 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह छह दिनों में वर्षा नहीं होने से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

अस्पतालों में मरीजों की स्थिति

इधर, बारिश थमने और तापमान बढ़ने से मौसमी बीमारियां बढ़ी हुई हैं। आम दिनों के मुकाबले ओपीडी एक हजार का आंकड़ा छू चुकी है। जिला अस्पताल के पिछले पांच दिनों की ओपीडी पर गौर करें, तो सात अगस्त को ओपीडी में मरीजों की संख्‍या 1096 थी, जबकि आई फ्लू के 86 मरीज थे।

मरीजों की संख्‍या

इसके अलावा अंचल के अस्पतालों और निजी क्लीनिकों पर भी मरीजों की भीड़ है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर के हैं। खास बात यह कि शुक्रवार को आई फ्लू के मरीजों की संख्या में गिरावट आई है।

बारिश के हाल

  • 1053.5 मिमी जिले की औसत बारिश
  • 474.4 मिमी अब तक बारिश हुई
  • पिछले वर्ष इसी अवधि में 709 मिमी बारिश हुई थी

बारिश का दौर थमने से फिलहाल खरीफ फसलों को कोई दिक्कत नहीं है। यदि आगामी तीन-चार दिन और वर्षा नहीं होती है, तो फूल कमजोर रहने की स्थिति बन सकती है। -अशोक उपाध्याय, उपसंचालक कृषि

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.