Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: लुधियाना में पारिवारिक विवाद, ससुर ने बहू और उसके साथी पर कार तोड़ने व चोरी का ... Amritsar Threat News: शिवसेना टकसाली के नेता ब्रिज मोहन सूरी को विदेशी नंबरों से मिली जान से मारने क... Ind vs WI 3rd T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, इंदौर में सफलतापूर्वक बचाया 223 रन का स्कोर Yash Upcoming Movie Update: टॉक्सिक की असफलता के बाद यश का नया कदम, डायरेक्टर पीएस मिथरन संग मिलाया ... Karachi Section 144 Imposed: कराची में धारा 144 लागू, रैलियों और प्रदर्शनों पर रोक; पाकिस्तान में गह... FSSAI Strict Action: भारतीय बाजार में FSSAI की कड़ी सख्ती, पनीर से लेकर शराब तक की हो रही है बारीकी ... TCS AI Hiring Strategy: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नई भर्तियां, 80 प्रतिशत नए कर्मचारियों के पास हो... Tula Sankranti 2026 Date: जानिए कब है तुला संक्रांति, सही तिथि और सूर्य गोचर का समय Sabudana Health Benefits and Risks: व्रत में खूब खाया जाने वाला साबूदाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद?... Rahul Gandhi Press Conference: सरकार के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे ...

संसद में गिरा अविश्वास प्रस्ताव, 2.12 घंटे बोले- PM मोदी, जानें कितने समय तक किया मणिपुर का जिक्र

51

विपक्षी दलों द्वारा लाया अविश्ववास प्रस्ताव आज संसद में गिरा गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने इस पर करारा जवाब दिया। पीएम मोदी ने आज संसद में लगातार 2 घंटे 12 मिनट भाषण दिया। इस भाषण में उन्होंने 1 घंटा 52 मिनट मणिपुर मुद्दे पर बात की। जब मोदी ने मणिपुर पर बात शुरू की तो उसके पहले ही विपक्ष सदन से वॉकआउट कर चुका था। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये इंडिया गठबंधन नही है, ये घमंडिया गठबंधन है। उन्होंने कहा इस गठबंधन ने सभी प्रधानमंत्री बनना चाहते है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उस पर तीखा प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि, ‘विपक्षी दलों का यह अविश्वास प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए शुभ होता है। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि इस अविश्वास प्रस्ताव के जरिये तय हो गया है कि जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और राजग को पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़कर बहुमत देगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विधेयकों पर चर्चा में शामिल नहीं होकर विपक्ष ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।’

प्रधानमंत्री मणिपुर को हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं समझते: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर के इस राज्य को इस स्थिति में पहुंचाने वाले लोग देशप्रेमी नहीं हैं। उन्होंने लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मणिपुर का दौरा नहीं करने को लेकर उन पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रधानमंत्री इस राज्य को हिंदुस्तान (का हिस्सा) नहीं समझते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.