Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

MP की ज्योति मौर्या ! पत्नी को लोन लेकर पढ़ाया लिखाया, नौकरी लगते ही मजदूर पति से कर लिया किनारा

77

अनूपपुर  : एसडीएम ज्योति मौर्य की कहानी तो आपने सुनी होगी। ऐसे ही कई मामले आए। एक बार फिर अनूपपुर में एक पति ने आज जनसुनवाई में अपनी पत्नी एवं बच्चों को वापस बुलाने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई। उसने बताया कि उसकी पत्नी की नौकरी लगने के बाद वह अब बेटी के साथ अपने आशिक के साथ रहने लगी और वह वापस मेरे पास नहीं आना चाह रही है।

अनूपपुर जिले के जोहन भारिया, निवासी ग्राम पकरिहा जिसका विवाह पत्नी मीनाक्षी भारिया के साथ हुआ था। पत्नी पढ़ी लिखी थी इस वजह से उसे आगे बढ़ाने तथा उसकी नौकरी लगवाने के लिए जोहन ने अलग-अलग जगह से लगभग 1 लाख 25000 लोन लेकर उसे नर्सिंग की पढ़ाई कराने के लिए खंडवा भेजा।

पढ़ाई का पूरा खर्च पति मेहनत मजदूरी करते हुए जुटाता रहा और पत्नी के पास भेजता रहा। GNM की ट्रेनिंग खण्डवा चिकित्सालय की पूर्ण करने के बाद तथा नौकरी लग जाने पर पत्नी ने जोहन को अपना पति माने से इंकार कर रही है। इसके साथ ही पति के साथ रह रही 7 वर्षीय बेटी को भी डरा धमका कर अपने साथ ले गई।

जोहन ने बताया कि पढ़ी-लिखी होने के कारण उसे पटवारी, शिक्षक एवं नर्सिंग के नौकरी के लिए प्रयास किया। नर्सिंग में उसका होने के बाद नर्स बनने के लिए खंडवा चिकित्सालय चली गई। बीच-बीच में घर भी आती थी। लेकिन वह भी मेरे घर ना आकर अपने मायके में ही रहती थी। जब उसको मैंने अपने घर पकरिया जाने को बोला तो उसने कहा कि मेरी लाइफ में कोई और आ गया है, तुम दूसरी पत्नी देख लो। जोहन अपनी बिटिया को लेकर गुजरात काम करने के लिए चला गया। जहां उसकी पत्नी, साला अमित और अन्य व्यक्ति के साथ वह गुजरात पहुंच गई और उसे जान से मारने की धमकी दी और बेटी को साथ ले आई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.