Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

लटेरी थाने के सामने दो समुदायों के बीच पथराव छह घायल

74

विदिशा। जिले के लटेरी तहसील मुख्यालय पर बुधवार को पुलिस थाने के सामने भील और यादव समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में छह लोगों को मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और एसपी दीपक कुमार शुक्ला लटेरी पहुंच गए हैं।

झोपड़ी हटाने से शुरू हुआ विवाद

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि बांदरसेना गांव के पास वन भूमि पर कब्जा करने को लेकर विवाद हुआ है। चार दिन पहले बांदर सेना गांव में रहने वाले भील समुदाय के लोगों ने वन भूमि पर लगी घास को हटाकर कब्जा कर लिया था। इसके बाद वहां एक झोपड़ी बना ली थी। एक दिन पहले उस गांव के यादव समाज के लोगों ने झोपड़ी को हटा दिया था। जिसके बाद मंगलवार की रात भील समाज के लोगों ने शराब के नशे में यादव मोहल्ला में जाकर जमकर हंगामा किया।

थाने के सामने ही भिड़ गए दोनों पक्ष

इसकी शिकायत करने के लिए बुधवार दोपहर को यादव समाज के लोग लटेरी स्थित पुलिस थाने पहुंचे थे। इसकी जानकारी लगते ही भील समाज के डेढ़ सौ से अधिक लोग लटेरी पहुंच गए और उन्होंने थाने के सामने सड़क पर खड़े होकर यादव समाज के लोगों पर पथराव कर दिया। जवाब में यादव समाज के लोगों ने भी पत्‍थर फेंके। पुलिस ने पहले आंसू गैस छोड़ते हुए हालात को काबू में करने का प्रयास किया और फिर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया।

एसपी बोले, पत्‍थरबाजों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई

कलेक्टर भार्गव के मुताबिक पथराव में दोनों पक्षों के करीब छह लोगों को हल्की चोटें आई है। लटेरी शहर में अब स्थिति सामान्य है। इधर, एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया है। उनका कहना था पथराव करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.