Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

बाल गृह के दो छात्रों ने जेईई में पाई सफलता इंजीनियरिंग कालेज में करेंगे पढ़ाई

42

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे की महिला कल्याण संगठन द्वारा गुमशुदा, निराश्रित, बेसहारा बच्चों के लिए चलाए जा रहे बाल गृह में उन्हें हुनरबाज बनाया जा रहा है। इसका असर यह हुआ कि यहां पर पढ़ने वाले बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अच्छे संस्थान में प्रवेश ले लिया है। जागृति बाल केन्द्र के बालकों ने इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल की।

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर में प्रवेश मिल गया है

बाल केन्द्र के बालकों को वर्षभर मार्गदर्शन दिया और इसका परिणाम यह रहा कि 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल सभी छह छात्रों ने प्रथम श्रेणी में यह परीक्षा उत्तीर्ण की। कक्षा 12वीं के दो छात्र जेईई (मेन्स) की परीक्षा में सम्मिलित हुए। वहीं एक छात्र ने जेईई (मेन्स) में उत्तीर्ण होकर जेईई (एडवांस) परीक्षा में सम्मिलित हुआ ।इस छात्र को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर में प्रवेश मिल गया है।

बेहतर भविष्य बनाने में महिलाओं ने सहयोग दिया

एक छात्र को शासकीय पॉलिटेक्निक जबलपुर में बीफार्मा में और दो छात्रों को होटल मैनेजमेंट में प्रवेश मिला हैं। कक्षा 12वीं के 3 छात्रों ने अग्निवीर परीक्षा में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की। संगठन की अध्यक्षा संध्या गुप्ता के निर्देशन में संगठन की सभी महिलाओं ने यहां रहने वाले बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने में सहयोग दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.