Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नरवाना में आवारा कुत्तों का खौफनाक आतंक: एक ही दिन में 6 लोगों को काटा, नागरिक अस्पताल में इलाज न मि... अंबाला के पंजोखरा साहिब में गुरसिमरन सिंह मंड विवाद ने पकड़ा तूल, सिखों ने बुलाई महापंचायत करनाल के बसताड़ा रोड पर 30 लाख रुपये की संदिग्ध लूट, स्कॉर्पियो सवार 4-5 बदमाशों ने वारदात को दिया अ... अंबाला को मिली ₹12.42 करोड़ की सौगात: ओल्ड दिल्ली रोड पर बनेगा नया स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, मंत्री रणबीर ... हरियाणा में सफेद बटन मशरूम उत्पादन को बड़ा बढ़ावा, बागवानी गतिविधियों पर 85% तक की मिल रही सब्सिडी नारनौल में तीज-रक्षाबंधन से पहले जानलेवा चाइनीज मांझे का आतंक, स्कूटी सवार दो वकील भाई हुए घायल पानीपत की धागा फैक्ट्री में 20-25 हथियारबंद बदमाशों का दिनदहाड़े धावा, बंधक बनाकर लूटे मजदूरों के मो... भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत को बीता 1 साल, इंसाफ के इंतजार में ग्रामीण और पीड़ित परिवार सोनीपत के गढ़ी बिलंदा में दर्दनाक हादसा, स्कूल का पिलर गिरने से छात्र की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प...

दिल्ली-एनसीआर में हिली धरती 5.8 तीव्रता का भूकंप घरों के बाहर निकले लोग

67

दिल्ली-एनसीआर में रात साढ़े नौ बजे के करीब भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। दिल्ली के आसपास के इलाकों जैसे नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी लोगों ने इसे महसूस किया। ये झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी तरह के जान-माल की हानि की जानकारी नहीं मिली है। मामले में और जानकारी की प्रतीक्षा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस भूकंप के केन्द्र अफगानिस्तान में था, और इसकी तीव्रता 5.8 थी।

क्यों आते हैं भूकंप?

भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, रगड़ाती हैं या एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर होती जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है। इसी वजह से भूकंप आते हैं। बता दें कि हिमालय का इलाका भूकंप के मुख्य जोन में आता है। इसकी वजह ये है कि हिमालयन प्लेट, तिब्बती प्लेट से टकरा रही है और इसलिए इस इलाके में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.