Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के इतिहास में पहली बार अफसरों की सरप्राइज सर्च दर्जनों अधिकारियों के पास मिले स्मार्ट मोबाइल टेब बरामद

51

जबलपर। आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया मेें प्रबंधन और सुरक्षा विभाग की ओर से सोमवार को सरप्राइज सर्चिंग की गई। बताया जाता है कि ओएफके के इतिहास में पहली बार अफसरों की सर्चिंग हुई। इस दौरान जाे जानकारियां सामने आईं वो चौंकाने वाली रहीं। सूत्रों का कहना है कि करीब तीन दर्जन एंड्रायड मोबाइल अफसरों के पास से बरामद हुए। निर्माणी के भीतर एक अफसर से टैब भी बरामद किया गया।

आयुध निर्माणी की संवेदनशीलता और संरक्षा का ध्यान

आयुध निर्माणी की संवेदनशीलता और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाप्रबंधक की ओर से करीब चार महीने पहले निर्माणी के अंदर मोबाइल फोन ले जाए जाने पर राेक लगा दी गई थी। कुछ अफसरों को वाजिब कारणों के चलते जीएम की ओर से फोन ले जाने की अनुमति भी प्रदान की गई। लेकिन वे अफसर भी कीपैड मोबाइल ही ले जा सकते हैं। सोमवार को की गई सरप्राइज सर्चिंग से निर्माणी के विभिन्न अनुभागों में हड़कम्प मच गया। सभी की एक तरफ से तलाशी ले ली गई।

देखते ही देखते निर्माणी के अंदर तीन दर्जन से ज्यादा एंड्रायड मोबाइल बरामद

देखते ही देखते निर्माणी के अंदर अवैध रुप से ले जाए गए एंड्रायड मोबाइलों का ढेर लग गया। निर्माणी के सुरक्षा अधिकारी सजु जान ने भी बड़ी संख्या में एंड्रायड फोन पकड़े जाने की पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है कि इस सर्च के दौरान तीन दर्जन से ज्यादा एंड्रायड मोबाइल बरामद किए गए। बताया जाता है कि निर्माणी के अंदर सरप्राइज सर्च तो होता रहा है, लेकिन इतिहास में पहली बार अधिकारियों की भी सर्चिंग की गई। इस घटना के बाद से निर्माणी में हड़कम्प व्याप्त है।

इस श्रेणी के अफसरों से बरामदगी

इस कार्रवाई के दौरान ग्रुप-ए के अफसर, ग्रुप बी के राजपत्रित अधिकारी, एलाइड अधिकारी, स्थापना विभाग के अफसर और कार्मिक प्रबंधक जैसे अफसरों के पास से एंड्रायड मोबाइलों की बरामदगी हुई। एक अधिकारी के पास से टैब भी बरामद किया गया।

हो सकती है कार्रवाई

ऐसे मामलों में आमतौर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का ओवर टाइम बंद कर दिया जाता है और उनको शोकाज नोटिस जारी कर जवाब तलब भी किया जाता है। समझा जाता है कि पकड़ में आए अफसरों पर भी ऐसी ही कार्रवाई हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.