Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...

ठाणे से बोरीवली की दूरी सिर्फ दस मिनट में…मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे मे किया कई कार्यो का उद्घाटन

51

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को ठाणे में कहा कि ठाणे-बोरीवली सुरंग को मंजूरी दे दी गई है और इससे ठाणे और बोरीवली के बीच की दूरी केवल दस मिनट में पार करना संभव होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ओवला माजीवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जो राज्य सरकार के अनुदान और ठाणे नगर क्षेत्र में विधायक प्रताप सरनाईक के प्रयासों की मदद से शुरू की गई थीं।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि ठाणे शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए काम चल रहा है। उसी को ध्यान में रखते हुए लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा रहा है। हमारे शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होने चाहिए। बच्चों में हुनर है, उन्हें मंच उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। (Mumbai transport news) इसके साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा की क्लस्टर परियोजना को पूरे ठाणे और मुंबई महानगरीय क्षेत्र में लागू किया जाएगा

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा की सरकार ने नागपुर-मुंबई समृद्धि राजमार्ग, शिवडी न्हावाशेवा ट्रांस हार्बर लिंक रोड, मुंबई पुणे राजमार्ग पर मिसिंग लिंक आदि जैसी परियोजनाओं को बढ़ावा दिया। ठाणे तक नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे का काम जल्द पूरा होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.