Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नम्रता डामोर के पिता ने फिर उठाया सीबीआइ जांच पर सवाल कहा- आत्महत्या नहीं कर सकती

77

इंदौर। करीब नौ वर्ष पुराने इंदौर के नम्रता डामोर मामले में मृतका के पिता ने एक बार फिर सीबीआइ द्वारा प्रस्तुत खात्मा रिपोर्ट को नकार दिया है। इंदौर जिला कोर्ट में दिए बयान में उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या हुई है। मामले में अब अगस्त के पहले सप्ताह में बहस होगी। इसके बाद स्पष्ट होगा कि कोर्ट सीबीआइ की ओर से प्रस्तुत खात्मा रिपोर्ट स्वीकारती है या नहीं।

एमजीएम मेडिकल कालेज की छात्रा नम्रता डामोर का शव 7 जनवरी 2012 को उज्जैन से कुछ आगे रेलवे पटरी पर पड़ा मिला था। नम्रता मेडिकल कालेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह मेडिकल कालेज के हास्टल में ही रहती थी। घटना के कुछ दिन पहले से वह गायब हो गई थी। हास्टल प्रबंधन ने संयोगितागंज पुलिस थाने पर उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ को सौंपी थी जांच

जुलाई 2015 में एक पत्रकार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अन्य मामलों के साथ इस मामले की जांच सीबीआइ को सौंप दी थी। सीबीआइ ने जांच के बाद नम्रता मौत मामले में खात्मा रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी थी, लेकिन नम्रता के पिता मेहताब सिंह ने इस पर आपत्ति ली। बाद में कोर्ट ने सीबीआइ को दोबारा जांच करने के आदेश दिए थे।

अगली सुनवाई पर होगी अंतिम बहस

हाल ही में सीबीआइ ने इस मामले में दोबारा खात्मा रिपोर्ट प्रस्तुत की है। मेहताब सिंह ने कोर्ट में दिए बयान में इस रिपोर्ट को नकार दिया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। निश्चित ही उसकी हत्या हुई है। मामले की अगली सुनवाई पर इसी मुद्दे पर अंतिम बहस होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.