Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...

प्रोजेक्ट के प्रभास का फर्स्ट लुक आउट इस दिन देखने को मिलेगी फिल्म की पूरी कास्ट

59

 आदिपुरुष फिल्म से चर्चा में रहने वाले सुपरस्टार प्रभास अब जल्द ही अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं। प्रभास अब ‘प्रोजेक्ट के’ फिल्म में नजर आएंगे। साल 2023 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक प्रोजेक्ट के है। इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब हाल ही में फिल्म मेकर्स ने प्रभास का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उनका काफी अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। लुक को देखकर कहा जा सकता है कि ये फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।

प्रभास का फर्स्ट लुक आउट

बता दें कि प्रोजेक्ट के की पूरी स्टारकास्ट की झलक 21 तारीख को फैंस के सामने पेश की जाएगी। इससे पहले फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। सामने आए प्रभास के लुक में वे बढ़े हुए बालों के साथ सुपर हीरो वाले सूट में नजर आ रहे हैं। फिल्म मेकर्स ने लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अब हीरो का उदय हो चुका है और गेम बदल चुका है। ये प्रोजेक्ट के से रिबेल स्टार प्रभास हैं। इस प्रोजेक्ट की पहली झलक अमेरिका और 21 को इंडिया में दिखाई जाएगी।”

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस पोस्टर को प्रभास ने भी अपने इंस्टाग्राम के पर शेयर किया है। पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “ये प्रोजेक्ट के से फर्स्ट लुक है, उम्मीद है आप इसे पसंद करेंगे।” प्रभास के लुक को देख फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इस फिल्म को कुछ लोग ब्लाॅकबस्टर बता रहे हैं तो कुछ यूजर्स को प्रभास का ये लुक रास नहीं आ रहा है। प्रोजेक्ट के फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में रिलीज की जाएगी। ये फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.