Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...

अभिषेक मल्हान को मेकर्स का सपोर्ट मिलने पर भड़कीं बेबिका लगाए गंभीर आरोप

72

बिग बाॅस के घर में चल रहे विवाद, दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बाॅस ओटीटी के दूसरे सीजन में आए दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में के एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क में घरवालों को आपस में लड़ाई करते देखा गया है, जिसमें एल्विश यादव को तानाशाह बनाया गया और टास्क सफल होने पर उन्हें कप्तानी दी गई। इसी बीच बेबिका ध्रुवे और अभिषेक मल्हान के बीच तीखी बहस होती है, जिसमें बेबिका बिग बॉस मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाती हैं। अक्सर बेबिका और अभिषेक के बीच अनबन होती रहती है।

अभिषेक और बेबिका की बहस

लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक और बेबिका किचन में बात कर रहे थे और एल्विश जानना चाहते थे कि क्या मामला है। अभिषेक ने एल्विश को बताया कि ये एक शरारत थी, जबकि बेबिका ने उनसे कहा कि उन्हें बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। जिस पर अभिषेक कहते हैं कि वह उन पर चिल्लाए नहीं और उन्हें चुप रहने के लिए कहा। इस पर बेबिका कहती हैं बिग बॉस हमेशा उनका सपोर्ट करते हैं, मेरे नाम के साथ छेड़छाड़ की जाती है, लेकिन उन्हें कुछ नहीं होता, मैं ही बदनाम होने वाली अकेली हूं, उसकी हर हरकत पर परदा डाला जाता है।

नई कैप्टन बनीं पूजा भट्ट

बाद में देखा जाता है कि पूजा भट्ट घर की नई कैप्टन बन जाती हैं। दरअसल, जिसका भी नाम कैप्टन की रेस में शामिल था, उन्हें परफॉर्म करना था, जिसमें एक-एक बॉक्स में उन कंटेस्टेंट्स के नाम के साथ गार्डन एरिया में रखे गए थे। उन्हें बीबी साइन पर मिट्टी से डिजाइन बनाना था। जिसके भी बाॅक्स पर ये साइन विजिबल होना और मिट्टी ज्यादा होगी, वो ये टास्क जीतेगा। इस टास्क में पूजा भट्ट जीत हासिल करती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.