Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ MBBS-BDS प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि और आवेदन शुल्क जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब मिलने पर सियासी बवाल! BJP ने एक्साइज कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष... जालंधर के एपीजे कॉलेज में MUN कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, छात्रों और वेटरों के बीच चले लात-घूंसे लुधियाना में कलयुगी पिता की करतूत: 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया ग... गुरदासपुर में विवाद! हड़ताल खत्म होते ही गांवों में कूड़ा फेंकने पहुंची गाड़ियां, ग्रामीणों ने रोका ... स्वतंत्रता दिवस को लेकर जालंधर में हाई अलर्ट: नाकों पर वाहनों व पहचान पत्रों की गहन जांच, महिला पुलि... सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें नए रेट्स: जालंधर में चांदी ₹2.34 लाख पार, जानें 10 ग्राम सोने की कीम... लुधियाना में बदमाशों का दुस्साहस! घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा कार में लगाई आग, CCTV में क... चंडीगढ़ में पंजाब कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल महारैली, सामूहिक अवकाश से सरकारी दफ्तरों में कामक... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभा...

ट्रैक्टर चोरी कर बिक्री के लिए जा रहा युवक गिरफ्तार

72

अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोरिमा निवासी कलिन्दर कंवर की घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की चोरी करने के आरोपित बधियाचुआ निवासी अनुराग विश्वकर्मा उर्फ जग्गु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।कलिन्दर कंवर की ट्रैक्टर 11 जुलाई 2023 की रात चोरी हो गई थी।

12 जुलाई को उसने थाने में सूचना दी थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बधियाचुआ निवासी अनुराग विश्वकर्मा उर्फ जग्गु ट्रैक्टर लेकर बिक्री के लिए जशपुर की ओर जा रहा है।पुलिस टीम ने उसे बतौली में पकड़ा।पूछताछ में उसने ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने बताया कि आरोपित पूर्व में भी चोरी की घटना में शामिल रहा है।उसके पास से चोरी का बोलेरो वाहन, आल्टो कार भी बरामद किया गया था।

झाड़ियों में मिले नवजात की मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में पांच दिन पहले झाड़ियों में मिले नवजात की मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गई। यहां नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में उसका उपचार और लालन-पालन चल रहा था।नवजात बेहद कमजोर भी थी। बीते नौ जुलाई को प्रतापपुर में झाड़ियों में नवजात को फेंक दिया गया था।उसके रोने की आवाज सुनकर लोगों को पता चला था। प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस थाना, महिला और बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाइन के समन्वय से नवजात को मेडिकल कालेज अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया था। विशेषज्ञ चिकित्सक उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे थे।शुक्रवार को अंततः नवजात ने दम तोड़ दिया। नवजात को झाड़ियों में फेंकने वालों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.