Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे चार नाबालिग— तीन की डूबने से मौत इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-प... ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीड... मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम ज... छठ महापर्व पर पटना में अनोखी शुरुआत, मात्र 2100 रुपए में हेलिकॉप्टर से करें गंगा घाटों के हवाई दर्शन झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी ... दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्... जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हा... ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में एक रात में कई धमाके, अवामी लीग की छात्र शाखा की हड़ताल से बांग्लादेश में ... भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी...

Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

22

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय अविनाश उर्फ दिनेश कुमार का शव शनिवार सुबह अन्दावा गांव के पास यमुना नदी के किनारे पड़ा मिला. शव मिलने की इस सनसनीखेज सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने करीब 15 दिन पहले ही अपनी जमीन लगभग 20 लाख रुपये में बेची थी और गुरुवार सुबह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पैगूपुरा का एक युवक उन्हें अपने साथ ले गया था, जिसके बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे.

🔍 2. पत्नी ने लगाया अजीतमल के युवक पर हत्या का आरोप, पति के कपड़े और जरूरी कागजात ले जाने की बात आई सामने

मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि पति के वापस न लौटने पर जब वे उस युवक के घर गए तो वहां अंदर से दरवाजा बंद मिला. इसके बाद शुक्रवार को वही युवक उनके घर आया और पति के बारे में पूछने पर शाम तक लौटने की बात कही. आरोप है कि इसी दौरान वह युवक अविनाश के कपड़े और , पैन कार्ड अपने साथ ले गया. शनिवार सुबह ग्रामीणों द्वारा यमुना किनारे शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव पर उसी युवक के कपड़े मिलने का दावा किया गया है.

🚨 3. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की घटनास्थल की जांच, भरथना विधायक और बसपा नेता ने पहुंचकर बंधाया ढांढस

सूचना मिलते ही डायल-112, सीओ भरथना रामदबन मौर्य और बकेवर थाना प्रभारी विपिन मलिक मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रथम दृष्टया मामले की जांच की जा रही है. इस घटना की जानकारी मिलते ही विधायक राघवेंद्र गौतम और बसपा नेता अमरचंद्र दोहरे भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.