दिल्ली एनसीआर, 15 अगस्त 2026 : अभिनंदन जनकल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष Sanatani Vinod Kumar Bindal ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने दिल्ली के विवेक विहार स्थित Shri Hanuman Balaji Mandir में तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित SHB-MDH Cancer & Multispeciality Charitable Hospital और गाजियाबाद के इशाक नगर स्थित Shri Hanuman Balaji Bhartiya Chikitsa Charitable Swasthyavardhak Sansthan में भी ध्वजारोहण किया। विवेक विहार स्थित Shri Hanuman Balaji Mandir में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Sanatani Vinod Kumar Bindal ने कहा कि देश और समाज को मजबूत बनाने के लिए जात-पात, भेदभाव और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक चेतना और मजबूत मानसिकता के जरिए बाहरी शक्तियों को हमारी एकता और कमजोरियों का लाभ उठाने से रोका जा सकता है। उन्होंने देश, भूमि और समाज की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है और आपसी संघर्षों को समाप्त कर सभी को राष्ट्रहित में साथ आना चाहिए।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित SHB-MDH Cancer & Multispeciality Charitable Hospital जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। यहां कैंसर सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को कम लागत पर इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। पात्र लोगों को आयुष्मान योजना के माध्यम से उपचार की सुविधा भी दी जा रही है, ताकि आर्थिक अभाव इलाज में बाधा न बने।

गाजियाबाद के इशाक नगर स्थित Shri Hanuman Balaji Bhartiya Chikitsa Charitable Swasthyavardhak Sansthan में भी सेवा भावना के साथ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बच्चों को स्कूल बैग और कॉपियां वितरित की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थित लोगों के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
Sanatani Vinod Kumar Bindal ने कहा कि समाज को शिक्षा के साथ संस्कारों की भी आवश्यकता है। नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से परिचित कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता को मजबूत करने में देशभक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने समाज से जात-पात और भेदभाव छोड़कर एकजुट होने तथा देश, अपनी भूमि और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।