Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम...

स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली

0 24

विद्यार्थियों ने देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की दीप प्रस्तुति

आगर 13 अगस्त 2026: कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास (फाइनल रिहर्सल) गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से परेड ग्राउंड आगर मालवा पर आयोजित की गई

रिहर्सल में कलेक्टर ने परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण किया और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के साथ सफेद जिप्सी पर सवार होकर कलेक्टर डॉ मीना ने भव्य मार्च पास्ट परेड का निरीक्षण किया।  उन्होंने परेड कमांडरों से परिचय भी प्राप्त किया।

जिला पुलिस बल पुरुष की दो प्लाटून जिला महिला पुलिस बल की एक प्लाटून होमगार्ड स्काउट गाइड एवं शोर्या दल की प्लाटून ने जिला पुलिस बल के बैंड द्वारा बजाई गई देशभक्ति पूर्ण ,मधुर धुन के पर कदम से कदम मिलाकर पूरे जोश और उत्साह के साथ मार्च पास्ट परेड प्रस्तुत कर
सलामी दी।

विभिन्न तीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्तिपूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्रीमती सपना परमार एवं द्वितीय कमांडर सुश्री राखी गुर्जर ने किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयत एसडीएम मिलिंद ढोके एस ऑफिस मोतीलाल कुशवाहा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.