Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दुकान में लग गई भीषण आग, पड़ोसी की सूचना पर मचा हड़कंप; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस
कुरुक्षेत्र : पिहोवा में एक बुटीक की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बूटीक का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
दुकान मालिक ने बताया कि वह शाम को अपनी दुकान बंद करके जल्दी घर चला गया था। देर रात पड़ोसी का फोन आया कि दुकान में आग लगी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया उन्होंने कहा कि उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।और यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.