Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो... Chhatarpur Viral Video Action: क्लास में सोने और ताश खेलने पर गिरी गाज; छतरपुर जिला प्रशासन ने 3 शिक... Indore MP Congress News: राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला; जिला स्तर पर उठेगा... BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ...

दुर्ग में ‘अफीम’ पर संग्राम! “धान का कटोरा अब अफीम का कटोरा?” भाजपा नेता के खेत में अफीम मिलने पर कांग्रेस का तीखा हमला; जानें क्या है पूरा विवाद

28

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के फार्महाउस पर अफीम की खेती का भंडाफोड़ होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

कांग्रेस जहां इसे सरकार के संरक्षण में चल रहा नशा कारोबार बता रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि यह गतिविधि पिछले पांच वर्षों से चल रही थी, जिसकी शुरुआत पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में हुई।

भूपेश बघेल ने सरकार पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। बघेल ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि आरोपित विनायक ताम्रकार के संबंध प्रभावशाली मंत्रियों और अधिकारियों से हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा ताकि सच्चाई सामने आ सके।

कांग्रेस ने गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिना सरकारी संरक्षण के इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती संभव नहीं है। बैज ने इस मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।

भाजपा का पलटवार, कांग्रेस के आरोप खारिज

इधर भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया। रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ताओं ने रायपुर के एकात्म परिसर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया। भाजपा प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए सवाल उठाया कि जब प्रशासन अपनी कार्रवाई पूरी कर चुका था, तो अगले दिन भूपेश बघेल कैमरा लेकर वहां क्यों पहुंचे।

कार्रवाई का भाजपा ने दिया ब्यौरा

भाजपा नेताओं का कहना है कि मामला सामने आते ही सरकार ने एक घंटे के भीतर कलेक्टर और पुलिस को मौके पर भेजकर फसल जब्त कराई। साथ ही आरोपित विनायक ताम्रकार को तत्काल पार्टी से निलंबित कर दिया गया। भाजपा का दावा है कि अफीम की खेती पिछले पांच वर्षों से चल रही थी, जिससे स्पष्ट होता है कि यह कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई।

कांग्रेस से जवाब मांगने का दावा

भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कहा कि पार्टी में किसी भी अपराधी के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि वह बताए कि जेल जा चुके अपने विधायकों और दागी पूर्व मंत्रियों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.