Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Katras Durga Puja 2026: धनबाद के कतरास में थाईलैंड के अरुण मंदिर जैसा भव्य पंडाल, शंख और सीप से की ग... पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे विधि-विधान से संपन्न किए मां के दशकर्म की रस्मे... गुरदासपुर डीसी ऑफिस पर ग्रेनेड हमले के दावे का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन लुधियाना में सतलुज नदी पर अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, सरपंच समेत कई लोगों पर केस दर्ज Gurdaspur BSF Seizure News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ का बड़ा एक्शन, 3 किलो हेरोइन और अफीम बरामद 'आप' नेता डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने ईडी के चार सीनियर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं आज के ताजा भाव अमृतसर की सबसे बड़ी दवा मार्केट कटड़ा शेर सिंह में छापा, 4.66 लाख की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त रूपनगर में आधी रात को सतलुज नदी किनारे पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, पोकलेन मशीनों से अवैध खनन का पर्दाफ... अमृतसर में तैनात रहे महेश गुप्ता का लुधियाना तबादला, जीएसटी विभाग में हुए कई बड़े फेरबदल

Human-Wildlife Conflict: मंडी प्रभारी पर हाथी का जानलेवा हमला, पत्नी के सामने ही पति को उतारा मौत के घाट; इलाके में दहशत

27

कोरबा: हाथी के हमले से धान उपार्जन केंद्र के एक मंडी प्रभारी की जान चली गई है. इस घटना में उसकी पत्नी और उपार्जन केंद्र में मौजूद दो से तीन कर्मचारी बाल-बाल बचे हैं.

ये घटना वनांचल क्षेत्र के हाथी प्रभावित ग्राम कुदमुरा की है. जहां बीती दरम्यानी रात लगभग 2 बजे उपार्जन केंद्र में हाथी के प्रवेश से भगदड़ मची गई. एक दंतैल हाथी ने अपना कहर बरपाया और मंडी प्रभारी की जान ले ली है. घटना के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा, समिति के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.

उपार्जन केंद्र की कर रहे थे निगरानी

आदिवासी सेवा सहकारी समिति कोरकोमा का धान उपार्जन केंद्र ग्राम कुदमुरा में है. यहां किसानों से खरीदे गए धान की बड़ी मात्रा उठाव के अभाव में उपार्जन केंद्र में पड़ी हुई है. कुदमुरा दशकों से हाथी प्रभावित इलाका है.

खबर है कि यहां के उपार्जन केंद्र में पिछले कुछ दिनों से धान की चोरी हो रही थी. जिसके बाद आदिवासी सेवा सहकारी समिति, कोरकोमा के सेल्समेन राजेश कुमार सिंह निवासी प्रेम नगर, रजगामार को धान उपार्जन केंद्र का मंडी प्रभारी नियुक्त किया था. धान की सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए राजेश कुमार अपनी पत्नी व 2-3 अन्य कर्मचारियों के साथ उपार्जन केंद्र कुदमुरा में अस्थाई तौर पर रात के समय यहां निवासरत था.

मंगलवार बुधवार की रात करीब 2 बजे हाथी की धमक उपार्जन केंद्र में हुई, जिसे टॉर्च की रोशनी व शोर के सहारे भगाने की कोशिश के दौरान हाथी ने राजेश कुमार को अपनी चपेट में ले लिया और राजेश की जान चली गई. इस दौरान उपार्जन केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

धान खरीदी केंद्र में बीती रात एक लोनर हाथी ने कुदमुरा के कर्मचारी राजेश कुमार (उम्र 55 वर्ष) की हाथी के हमले में मौत हुई है. सीसीटीवी से भी इस घटना की पुष्टि हुई है –सूर्यकांत सोनी, एसडीओ, वनमंडल कोरबा

अन्य लोगों ने भाग कर बचाई जान

देर रात के समय इधर-उधर भागते हुए राजेश की पत्नी और दो-तीन अन्य कर्मचारियों ने काफी मशक्कत कर अपनी जान बचाई है. इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. इधर घटना की जानकारी मिलने उपरांत वन अमला अपनी औपचारिकताओं में जुट गया है. पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

5000 तात्कालिक सहायता दी गई, मुनादी जारी

कोरबा वन मंडल के एसडीओ सूर्यकांत सोनी ने बताया कि बीती रात धान उपार्जन केंद्र, कुदमुरा के कर्मचारी राजेश(उम्र 55 वर्ष) की हाथी के हमले में मौत हुई है. तात्कालिक सहायता के तौर पर मृतक की पत्नी को ₹25000 की सहायता राशि दी गई है. जनहानि के मामले में कुल 6 लाख रुपए मुआवजा स्वरूप प्रदान करने का नियम है. जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह राशि पीड़ित परिवार को प्रदान की जाती है.

एसडीओ ने बताया कि वर्तमान समय गर्मियों का है. जंगल में आग भी लगते हैं. इसके कारण वन अमला लगातार क्षेत्र की निगरानी में लगा हुआ है. हाथी मित्र दल और मुनादी टीम अपना काम कर रही है. हाथियों से बचाव के सभी उपाय भी अपणाये जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.