Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JSSC CGL परीक्षा परिणाम रद्द होने पर गरमाई झारखंड की सियासत, बाबूलाल मरांडी ने CM को घेरा पलामू में अवैध संबंध में खौफनाक डबल मर्डर: पहले प्रेमी की हत्या, फिर बदले में चाचा को उतारा मौत के घ... जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाएं रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर तीखा हमला रामगढ़ के गोला में कुएं में गिरे 2 जंगली हाथी: वन विभाग ने जेसीबी से रास्ता बनाकर 2 घंटे में किया सु... सितंबर के मध्य तक PRTC के बेड़े में शामिल होंगी 100 'PRTC जूनियर' बसें, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा ... लुधियाना के लोधी क्लब रोड पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, युवक से पर्स, नकदी और मोबाइल लूटा लुधियाना में कॉलेज जा रहे छात्र की इनोवा रोककर लूट, महंगा स्मार्टफोन छीनकर 4 बदमाश फरार लुधियाना में बाइक सवार स्नैचरों का आतंक: पैदल लौट रही महिला से सोने के जेवरात और नकदी से भरा पर्स छी... लुधियाना में मैकडॉनल्ड पार्किंग में पेशाब करने से रोकने पर बवाल: गार्ड और मैनेजर से मारपीट, पिस्तौल ... लुधियाना: कबाड़ियों को मेंटेन करना होगा खरीद-बिक्री का रजिस्टर, हर महीने ADCP करेंगे जांच; NOC लेना ...

बढ़ती गर्मी के बीच मानसून जैसा मिजाज! झारखंड में 7-8 मार्च को गरज के साथ बरसेंगे बादल, जानें आपके जिले का हाल

28

रांची: झारखंड में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है. मौसम केंद्र, रांची की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्य के चाईबासा में सबसे ज्यादा गर्मी
राज्य के जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, डालटनगंज में 35.2 डिग्री और बोकारो में 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई है.

7 मार्च को दक्षिण पूर्वी इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. 6 मार्च को दोपहर बाद से राज्य में आंशिक बादल छाने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 7 मार्च को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के इलाके शामिल हैं.

8 मार्च को पूर्वी इलाकों में बारिश के आसार
वहीं 8 मार्च को राज्य के पूर्वी भागों में भी मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इनमें दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ जैसे जिले शामिल हैं. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तापमान में हल्की बढ़ोतरी जारी रह सकती है, लेकिन बादल और संभावित बारिश के कारण कुछ इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.