Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी चेतावनी

3

संगरूर: आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत-अमेरिका कर मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ और अन्य किसानी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश के आगे विशाल रोष प्रदर्शन किया गया। किसानों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रोष धरना दिया और मांग की है कि भारत-अमेरिता कर मुक्त व्यापार समझौता रद्द किया जाए। इसके साथ ही बिजली बिल, बीज बिल 2025 और लेबर कोड रद्द करने सहित मनरेगा को बहाल करने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इन बिलों के खिलाफ आज तक एक शब्द भी नहीं बोला।

किसानों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र की कठपुतली बनकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले पंजाब के पानी पर डाका मारा गया और अब चिप वाले मीटर लगा कर आम जनता और किसानों पर बोझ डाला जा रहा है। संयुक्त मोर्चे की अलग-अलग किसान और मजदूर जत्थेबंदियों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इन जनविरोधी बिलों पर अपना स्टैंड स्पष्ट न किया तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जाएगा।

इस मौके पर इकट्ठ को संबोधित करते हुए बी.के.यू. उगराहां के प्रदेश प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां, बी.के.यू. डकौंदा (बुर्जगिल) के प्रदेश मीत प्रधान गुरमीत भट्टीवाल, कीर्ति किसान यूनियन के भूपिंदर सिंह लोंगोवाल, कुल हिंद किसान सभा के मेजर सिंह पुन्नांवाल, जमहूरी किसान सभा पंजाब के प्रदेश नेता ऊधम सिंह संतोखपुरा, कुल हिंद किसान सभा अजय भवन के प्रदेश नेता बलदेव सिंह निहालगढ़, बी.के.यू. राजेवाल के जिला नेता कुलविंदर सिंह माझा, बी.के.यू. डकौंदा धनेर के जिला सचिव जगतार सिंह दुग्गा ने बताया कि अमेरिका के साथ यह समझौता करके मोदी सरकार ने देश की संप्रभुता और किसानों-मजदूरों के रोजगार को दांव पर लगा दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.