Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभार?

3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. वहीं, कांग्रेस को छोड़कर अन्य विपक्षी पार्टियों टीएमसी, डीएमके सहित बीएसपी का आभार जताया. पीएम मोदी ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन दिखाता है कि “देश की सबसे पुरानी पार्टी विचारधारा के हिसाब से दिवालिया हो गई है.”

यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के दौरान नई दिल्ली के भारत मंडपम के अंदर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने कथित “बेरोजगारी, महंगाई और कथित इंडिया-US ट्रेड डील” को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए थे.

कांग्रेस की सहयोगी पार्टियों का जताया आभार

इस अवसर पर पीएम मोदी ने इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस के साथियों को पार्टी की यूथ विंग के शर्टलेस प्रोटेस्ट की बुराई करने के लिए भी धन्यवाद दिया और कहा, “एक बात जो मुझे खुशी देती है, वह यह है कि कांग्रेस के सभी साथियों ने दिल्ली की घटना पर पार्टी की बुराई करने की हिम्मत दिखाई है. मैं इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं.”

पीएम मोदी ने कहा कि एक बात मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है. मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं.

बता दें कि दिल्ली के एआई सम्मिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट का कांग्रेस की सहयोगी पार्टियां समाजवादी पार्टी, डीएमके ने विरोध जताया था. डीएमके के साथ-साथ मायावती और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी समिट में विरोध प्रदर्शन को देश का अपमान करार दिया था. इसे गलत करार दिया था.

देश को बदनाम करने का लगाया आरोप

मेरठ में एक बड़ी पब्लिक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया के सबसे बड़े AI समिट की मेजबानी की. किसी भी डेवलपिंग देश में ऐसा ऐतिहासिक इवेंट नहीं हुआ था. मैं आपसे पूछता हूं, क्या आपको इस AI समिट पर गर्व नहीं हुआ?”

उन्होंने कहा, “पूरा देश गर्व से भर गया था, लेकिन, कांग्रेस ने क्या किया? उन्होंने एक ग्लोबल इवेंट को अपनी गंदी और नंगी पॉलिटिक्स का प्लेटफॉर्म बना दिया. कांग्रेस नेता विदेशी मेहमानों के सामने नंगे होकर वेन्यू पर पहुंच गए.”

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर देश को “बदनाम” करने का आरोप लगाया और कहा, “जब गांव में किसी की शादी होती है, तो हर कोई घरवालों की मदद करता है ताकि मेहमान गांव की अच्छी तस्वीर लेकर जाएं, लेकिन, कांग्रेस अपने ही देश को बदनाम करने पर फोकस कर रही है.”

कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दीं

पिछली घटनाओं को याद करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस नेता मोदी से नफरत करते हैं. ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं. वे मेरी मां को गाली देने से भी नहीं कतराते. वे बीजेपी और एनडीए के खिलाफ हैं. ठीक है, अगर आपकी पॉलिटिक्स ऐसी ही है, तो हम इसे भी मान लेंगे.”

उन्होंने कहा, “हालांकि, उन्हें यह समझने की जरूरत है कि AI समिट बीजेपी का इवेंट नहीं था, और उस समय वहां कोई बीजेपी लीडर मौजूद नहीं था. यह देश का इवेंट था, देश की मेहनत थी. हालांकि, कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दीं. अब पूरा देश कांग्रेस पार्टी की पॉलिसी की बुराई कर रहा है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.