Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में चढ़ने लगा पारा; चाईबासा रहा सबसे गर्म, तो गुमला में दर्ज हुई सबसे ठंडी रात

33

रांचीः राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम करवट ले रहा है. फरवरी में ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है, जबकि रातें भी अब पहले से कुछ ज्यादा गर्म होने लगी हैं.

रांची की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.6 डिग्री ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम साफ बना हुआ है और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. आने वाले एक-दो दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.

जमशेदपुर में गर्मी का असर और साफ नजर आया, यहां अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में तेज धूप रहने की संभावना है और दोपहर के समय गर्मी परेशान कर सकती है. डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का पारा 10.8 डिग्री तक गिरा. यहां दिन गर्म और रातें अब भी हल्की ठंडी बनी हुई हैं. बोकारो थर्मल में तापमान ने लोगों को पसीना छुड़ा दिया, यहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं.

राज्य में सबसे गर्म शहर चाईबासा रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं सबसे ठंडी रात गुमला में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक झारखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा. दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. खासकर दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में गर्मी और तेज महसूस होगी. सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है, लेकिन कुल मिलाकर अब गर्मी का दौर शुरू होता दिख रहा है. लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय धूप से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और बदलते मौसम को देखते हुए सेहत का खास ध्यान रखें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.