Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Vigilance Raid: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, कानूनगो का भाई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

16

 पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई नजर आई है। विजिलेंस ने जालंधर के मेहतपर में उप-तहसील में तैनात कानूनगो जतिंदर सिंह के भाई परमिंदर सिंह को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी कानूनगो फरार है, जिसका पुलिस द्वारा तलाश जारी है। नकोदर के एक व्यक्ति द्वारा इसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने कार्रवाई की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता निवासी गुरु तेग बहादुर नगर निवासी ने बताया कि वह खेती और पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का काम करता है। गांव हरीपुर में उसने एक 12 मरले का घर खरीदा था, जिसकी सेल डीड के लिए सिविल मुकद्दमा चल रहा था। इस मामले में कोर्ट ने फैसला शिकायतकर्ता के पक्ष में सुनाया। अपील खारीजल होने पर कानूनी तौर पर सेल डीड दर्ज हो गई लेकिन घर का कब्जा अभी तक नही मिला था। इसके लिए आरोपी कानूनगो को इसकी अर्जी दी गई थी।

लेकिन, आरोप कानूनगो ने इसके लिए कम्प्यूटरीकृत हरबंदी के नाम पर 15 हजार रुपए लिए। फिर घर खाली कराने का नोटिस जारी किया। यही नहीं इसके बाद कानूनगो जतिंदर सिंह ने कब्जा दिलवाने के लिए बदले तहसीलदार के लिए 1,00,000 रुपए की रिश्वत मांगी। बार-बार कहने के बावजूद भी वह नहीं माना। पहले किस्त 10,000 रुपए मौके पर ही दी गई। इस दौरान शिकायतकर्ता ने इसकी पूरी बातचीत की रिकार्डिंग कर ली और इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी गई। इसके बाद जब अगली किस्त की बारी आई तो उसने अपने भाई परमिंदर सिंह को पैसे लेने के लिए भेज दिया। वहीं योजना के तहत विजिलेंस ने 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कानूनगो के भाई को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मुख्य आरोपी कानूनगो जतिंदर सिंह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.