Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

Jharkhand News: पारसनाथ पहाड़ी पर नक्सलियों को बड़ा झटका, जमीन के नीचे छिपा हथियारों का जखीरा बरामद

4

झारखंड के गिरिडीह जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पारसनाथ पहाड़ी के दुर्गम इलाके से जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। यह रिकवरी हाल के वर्षों में नक्सलियों के खिलाफ सबसे अहम सफलताओं में गिनी जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर भालकी और कानेडीह क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां करीब 15 फीट गहराई में दबाकर रखे गए हथियारों को बाहर निकाला गया। ऑपरेशन में बीडीडीएस टीम की भी अहम भूमिका रही, जिससे पूरे इलाके को सुरक्षित तरीके से खंगाला गया।

बरामद हथियार और सामग्री

सुरक्षा बलों को मौके से जो सामग्री मिली है, उसमें शामिल हैं—

  • 303 बोल्ट एक्शन सिंगल शॉट राइफल – 11
  • 22 बोर राइफल – 9
  • हैंड ग्रेनेड – 6
  • एसएलआर ग्रेनेड प्रोजेक्टर – 1
  • एएमएन बॉक्स – 1
  • चार्जर क्लिप – 30
  • इलेक्ट्रिक कॉपर वायर – 2 बंडल

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इनमें से कुछ हथियार वे हो सकते हैं, जो वर्ष 2008 में पचंबा थाना क्षेत्र स्थित होमगार्ड कैंप से नक्सलियों द्वारा लूटे गए थे। उस समय गौशाला मेले की आड़ में किए गए हमले में बड़ी संख्या में राइफलें लूट ली गई थीं।

ऑपरेशन की पूरी रणनीति

शनिवार को गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार, एएसपी सुरजीत कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट कुमार ओमप्रकाश सिंह और डीएसपी कोसर अली ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला था कि नक्सली दोबारा इलाके में सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के बाद सुरक्षा बलों ने योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई से नक्सलियों की रणनीति को बड़ा झटका लगा है और उनके नेटवर्क को कमजोर किया गया है। यह सफलता केंद्र और राज्य सरकार की नक्सलवाद के खिलाफ सख्त नीति का सीधा परिणाम मानी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.