Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

छिंदवाड़ा: परासिया नगर पालिका अध्यक्ष को BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के निष्कासन से सियासी गलियारों में हड़कंप

31

छिंदवाड़ा: कुछ दिनों पहले डोंगर परासिया के नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा था, जिसमें वे नागपुर के ठेकेदार से 5 प्रतिशत कमीशन देने की बात कहते सुने गये थे. इस ऑडियो से भारतीय जनता पार्टी की काफी किरकिरी हो रही थी, जिसके परिणाम स्वरूप पार्टी ने अध्यक्ष विनोद मालवीय को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. वहीं कथित ऑडियो मामले में विनोद का कहना है कि किसी ने फर्जी तरीके से ऑडियो बनाकर मुझे बदनाम किया है.

हाईकमान के निर्देश पर हुई निष्कासन की कार्रवाई

इस कार्रवाई पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा, “डोंगर परासिया के नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जो जांच में सही में पाया गया है. इसके साथ ही पहले भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कई ऐसी गतिविधियां उनके द्वारा की गई है, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ है. इसकी शिकायत प्रदेश स्तर पर की गई थी. प्रदेश स्तर से छानबीन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष को 6 साल के लिए निष्कासित करने के निर्देश मिले थे, इसलिए यह कार्रवाई की गई है.”

NAGAR PALIKA PRESIDENT SUSPEND

पार्षद को मारने की सुपारी देने का लगा था आरोप

करीब 3 महीने पहले डोंगर परासिया नगर पालिका के पार्षद अनुज पाटकर ने भी नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि “नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय द्वारा उनकी मुखबारी कराकर उन्हें मारने की सुपारी दी गई है. इसको लेकर भी पार्टी स्तर पर काफी बवाल हुआ था. इन सब को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा अध्यक्ष विनोद मालवीय के खिलाफ कार्रवाई की गई.

‘मेरे ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं’

अध्यक्ष विनोद मालवीय ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया कि “पार्टी के द्वारा उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था. उन्होंने अपना पक्ष पार्टी के सामने रखा था, उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. इसके बाद भी पार्टी ने ऐसी कार्रवाई क्यों की है, उन्हें समझ नहीं आ रहा.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.