Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

Delhi Riot: ताहिर हुसैन को बड़ा झटका! दंगे की साजिश में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- ‘केस चलाने के लिए पर्याप्त आधार’

20

आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में ताहिर को जमानत देने से मना कर दिया है. एडिशनल सेशंस जज समीर बाजपेयी ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन, सह-आरोपी सलीम मलिक और अतहर खान की जमानत याचिकाएं खारिज दी हैं. याचिका ख़ारिज करते हुए कहा कोर्ट ने कि पहली नजर में मामला बनता है.

कोई अलग राय नहीं बनाई जा सकती

ताहिर हुसैन के मामले में आदेश सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि एक बार जब कोर्ट ने पहली नजर में यह राय बना ली कि उनके खिलाफ मामला बनता है तो कोई अलग राय नहीं बनाई जा सकती. अब सह-आरोपी लोगों के बारे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जब इस कोर्ट ने एक बार यह राय बना ली है कि आवेदक के खिलाफ पहली नज़र में मामला बनता है, तो अब पहले के आदेश को रिव्यू करके कोई और अलग राय नहीं बनाई जा सकती.

दिल्ली पुलिस ने क्या आरोप लगाए हैं?

दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन, अतहर खान, मायक और कई अन्य लोगों पर 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और हिंसा की साजिश रचने का आरोप लगाया है. अभियोजन पक्ष ने मामले में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के प्रावधानों का इस्तेमाल किया है.

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने मामले में आरोपियों को जमानत दे दी थी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया. यह फैसला सुनाते हुए कि उनके खिलाफ पहली नज़र में मामला बनता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.