Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लुधियाना में मौत को छूकर निकले युवक-युवती! MBD मॉल के पास ‘आग का गोला’ बनी चलती BMW, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

23

लुधियाना: महानगर के सबसे व्यस्त इलाके फिरोजपुर रोड पर रविवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रफ़्तार भर रही BMW कार अचानक आग का गोला बन गई। MBD मॉल के ठीक सामने अचानक कार के बोनट से आग की लपटें उठने लगी, गनीमत यह रही कि कार चला रहे युवक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और कार से कूद कर जान बचाई। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक, आकर्षित नामक युवक अपनी साथी युवती के साथ BMW कार में सवार होकर जा रहा था। जैसे ही गाड़ी MBD मॉल के पास पहुंची, अचानक बोनट से काला धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए उसने कर को रोक दिया।देखते ही देखते चंद सेकंडों में कार के अगले हिस्से ने भयंकर आग पकड़ ली। लपटों को अपनी ओर बढ़ता देख युवक और युवती ने तुरंत कार से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही लोकल अड्डे से फायर टेंडर की टीम मौके पर पहुंची। फायरमैन रमन कुमार ने बताया कि जब वे पहुंचे तो कार पूरी तरह आग की चपेट में थी। टीम ने भारी मशक्कत के बाद पानी की बौछारों से आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक आलीशान BMW कार जलकर लोहे का ढेर (कबाड़) बन चुकी थी। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.