Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ... राहुल गांधी ने रील्स को बताया '21वीं सदी का नशा', पर संसद परिसर में ही रील्स बनाने में व्यस्त हैं सा... गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ...

घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूट, इलाके में दहशत का मौहाल

20

जालंधर: शहर के पॉश इलाके लाजपत नगर इलाके में एक बुज़ुर्ग महिला को निशाना बनाकर लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि 3 अज्ञात युवक घर में घुस आए और महिला के हाथों में पहने सोने के कड़े तथा कानों की बालियां उतारकर मौके से फरार हो गए। घटना के समय बुज़ुर्ग महिला घर में अकेली थीं। परिवार वालों के अनुसार, ऊपर के कमरों में कुछ युवतियां किराए पर रहती हैं, जबकि महिला की बेटी उस वक्त घर से बाहर गई हुई थी। आरोपियों ने घर में महिला को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.