Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ...

सागर में व्यस्त चौराहे पर घाटी चढ़ते ही कार के ब्रेक फेल, लोगों की सांसें ऊपर-नीचे

27

सागर : व्यस्त ट्रैफिक के बीच खड़ी घाटी पर अगर कार के अचानक ब्रेक ब्रेक फेल हो जाएं तो कल्पना मात्र से सिहरन उठ जाती है. ऐसी ही घटना सागर की पीली कोठी की घाटी पर हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. एक कार के घाटी चढ़ते हुए एकदम से ब्रेक फेल हो जाते है. इसके बाद कार रिवर्स होने लगती है. दूसरे वाहन भी घाटी चढ़ रहे हैं.

ब्रेक फेल होने के कारण तेजी से रिवर्स हो रही कार का चालक अपने हुनर और सूझबूझ का परिचय देते हुए हादसे को टाल लेता है. ये वीडियो कब का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. ये जरूर साफतौर पर नजर आ रहा है कि वीडियो पीली कोठी की घाटी का है.

कलेक्टर कार्यालय के सामने की घटना

ये घटना सागर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रसिद्ध पीली कोठी की मजार की घाटी की है. पीली कोठी की घाटी चढ़ रही कार तेजी से पीछे की ओर जाते हुए दिखाई दे रही है. कार के आसपास यातायात हमेशा की तरह चल रहा है. अचानक कार को घाटी चढ़ते हुए रिवर्स होता देख किसी ने वीडियो भी बनाया. इसमें साफ दिख रहा है कि पीली कोठी की आधी घाटी चढ़ने के बाद कार के अचानक से ब्रेक फेल हो गए और कार तेजी से पीछे जाने लगी.

कार ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा टला

घाटी चढ़ते हुए अचानक से पीछे जाने के कारण कार की रफ्तार भी तेज थी और कार के आगे पीछे अन्य वाहन भी आ रहे थे. लेकिन कार के ड्राइवर सूझबूझ का परिचय देते हुए हुनर के साथ अन्य वाहनों से बचाते हुए लगातार पीछे लेता गया और एक ऐसे स्थान पर जाकर कार को सुरक्षित खड़ा कर दिया. राहत की बात ये है कि ब्रेक फेल की घटना में ना तो किसी वाहन से कार टकराई और ना कोई व्यक्ति घायल हुआ.

ट्रैफिक पुलिस वीडियो की जांच में जुटी

इस मामले में ट्रैफिक डीएसपी मयंक परिहार का कहना है “सोशल मीडिया पर भी हमने भी वीडियो देखा है, जो पीली कोठी का है. इसमें कार के ब्रेक फेल होने के कारण वह घाटी से रिवर्स होती नजर आ रही है. वीडियो कब का है और किसकी कार है, इसकी जानकारी नहीं मिली है. किसी भी व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस को भी इस घटना के बारे में सूचित नहीं किया. साथ ही इस बारे में किसी को चोट लगने या टकराने की सूचना हमारे पास नहीं है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.