Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई...

टॉपर से जलन या सनक? “उसे सम्मान मिला, हमें अपमान…” – मुरादाबाद कांड के आरोपियों का खौफनाक कबूलनामा

28

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हिंदू कॉलेज है. यहां कॉलेज के एक छात्र पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया गया. इस घटना में छात्र गंभीर रूप से झुलस गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस जांच में सामने आए तथ्य बेहद चौंकाने वाले हैं. इस अपराध के पीछे न तो कोई पुरानी रंजिश थी और न ही निजी दुश्मनी, बल्कि केवल ईर्ष्या और हीन भावना से आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित छात्र फरहाद अली बीकॉम का छात्र है और पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहा है. उसकी शैक्षणिक उपलब्धियां, अनुशासन और सकारात्मक छवि के कारण कॉलेज के शिक्षक और सहपाठी उसे विशेष सम्मान की दृष्टि से देखते थे. यही बात आरोपी छात्रों को भीतर ही भीतर खल रही थी.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि फरहाद की बढ़ती लोकप्रियता और सफलता से वे खुद को उपेक्षित महसूस करने लगे थे. अपनी इसी कुंठा और कथित दबदबा स्थापित करने की सनक में उन्होंने एक खौफनाक साजिश रची. उनका इरादा न केवल फरहाद को गंभीर नुकसान पहुंचाने का था, बल्कि पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी योजना थी, ताकि कॉलेज में भय का माहौल बनाया जा सके और शिक्षक व छात्र उनसे डरें.

पेट्रोल डालकर आग लगा दी

घटना वाले दिन जब फरहाद परीक्षा देकर बाहर निकल रहा था, तभी आरोपियों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इस हमले में फरहाद गंभीर रूप से झुलस गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में शामिल पेट्रोल की बोतल और लाइटर बरामद कर लिए हैं. इसके अलावा, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए गए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कठोर सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

एक आरोपी कॉलेज से निष्कासित

वहीं, हिंदू कॉलेज प्रशासन ने भी इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया है. एक आरोपी को तत्काल प्रभाव से कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है, जबकि दूसरे को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है. कॉलेज की प्रॉक्टोरियल कमेटी ने साफ कहा है कि परिसर में किसी भी तरह की हिंसा, अनुशासनहीनता या आपराधिक गतिविधि को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.